सहरसा में ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ा भारी, एक दिन में 70 वाहनों पर 2.72 लाख का जुर्माना

Updated:
विज्ञापन
सहरसा - वाहन जांच करते डीटीओ व अन्य

सहरसा - वाहन जांच करते डीटीओ व अन्य

Saharsa News: सहरसा में परिवहन विभाग ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की है. एक ही दिन में 70 वाहनों का चालान काटकर ₹2.72 लाख का जुर्माना वसूला गया. यह अभियान सड़क सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के लिए चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट

Saharsa News: अगर आप बिना हेलमेट, अधूरे कागजात या यातायात नियमों की अनदेखी कर सड़क पर निकलते हैं, तो अब सावधान हो जाइए. सहरसा में परिवहन विभाग ने विशेष जांच अभियान चलाकर नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर बड़ी कार्रवाई की है. महज एक दिन में 70 वाहनों का चालान काटा गया और लाखों रुपये का जुर्माना वसूला गया.

यह अभियान सिर्फ चालान काटने तक सीमित नहीं रहा. अधिकारियों ने मौके पर ही वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी और अपील की कि छोटी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे की वजह बन सकती है. प्रशासन का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे.

जीरो माइल पर चला सघन जांच अभियान

जिलाधिकारी दीपेश कुमार के निर्देश पर जिला परिवहन कार्यालय की ओर से सोमवार को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर विशेष जांच और जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान का मुख्य केंद्र सौरबाजार नगर पंचायत का जीरो माइल प्वाइंट रहा, जहां विभिन्न प्रकार के वाहनों की सघन जांच की गई.

इस अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी सुजीत कुमार बरनवाल ने किया. उनके साथ अपर जिला परिवहन पदाधिकारी जीशान अहमद, मोटरयान निरीक्षक बृजमोहन पटवारी और परिवहन विभाग के प्रवर्तन अवर निरीक्षक भी मौजूद रहे.

किन-किन दस्तावेजों की हुई जांच?

जांच के दौरान मोटरसाइकिल चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण प्रमाण-पत्र, प्रदूषण प्रमाण-पत्र और बीमा समेत जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई. ऑटो रिक्शा चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट और अन्य वैध कागजातों का भी सत्यापन किया गया.

इसके अलावा ट्रैक्टर, चारपहिया और अन्य व्यावसायिक वाहनों की भी मोटर वाहन अधिनियम के तहत जांच की गई. जिन वाहन चालकों के पास आवश्यक दस्तावेज नहीं मिले या जिन्होंने नियमों का उल्लंघन किया, उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की गई.

इसे भी पढ़ें: बिना पटना जंक्शन गए पहुंचेंगे बिहारशरीफ, नेउरा-दनियावां नई रेल लाइन का काम पूरा

Saharsa News: 70 वाहनों पर कार्रवाई, 2.72 लाख रुपये का जुर्माना

विशेष जांच अभियान के दौरान कुल 70 वाहनों को यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़ा गया. इनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 2 लाख 72 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया.

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वाले किसी भी वाहन चालक को बख्शा नहीं जाएगा. प्रशासन का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है.

परिवहन विभाग की अपील, नियमों का पालन करें

अभियान के दौरान वाहन चालकों और आम नागरिकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, वैध ड्राइविंग लाइसेंस और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की सलाह दी गई.

जिला परिवहन पदाधिकारी सुजीत कुमार बरनवाल ने कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा को लेकर नियमित रूप से जांच और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके.

Also Read: मां नहीं बन सकीं अधिकारी तो बेटी ने सपना पूरा करने का ठाना, BPSC पास कर बनीं SDM, 2 बच्चों को संभालते हुए पूरी की पढ़ाई

Also Read: बिहार की 1.5 लाख छात्राओं को मिलेगा 50000 का तोहफा, जानें कब आएगा पैसा



विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन