सहरसा में रालोमो को मिला नया प्रखंड अध्यक्ष, अमित कुमार निकुंभ निर्विरोध निर्वाचित

Updated:
विज्ञापन

सहरसा में रालोमो को मिला नया प्रखंड अध्यक्ष

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Saharsa Political News: नवहट्टा में संगठन चुनाव के बाद रालोमो को नया नेतृत्व, कार्यकर्ताओं में उत्साह

विज्ञापन

Saharsa Political News: सहरसा से राजेश डेनजील की रिपोर्ट. सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के संगठनात्मक चुनाव के बाद पार्टी को नया प्रखंड अध्यक्ष मिल गया है. शाहीडीह स्थित बाबा राज राजेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित चुनाव प्रक्रिया में अमित कुमार निकुंभ को सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष घोषित किया गया. उनके निर्विरोध चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला.

विज्ञापन

नामांकन वापसी के बाद अमित निकुंभ बने सर्वसम्मत अध्यक्ष

रविवार को आयोजित संगठनात्मक चुनाव प्रखंड प्रवेक्षक आरती कुमारी, प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी बिपिन पासवान, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह पूर्व प्रमुख बैद्यनाथ कुमार विमल और प्रखंड संयोजक मजहर खान बबलू की मौजूदगी में संपन्न हुआ.

प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए अमित कुमार निकुंभ और सुरेंद्र कामत ने नामांकन दाखिल किया था. हालांकि नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सुरेंद्र कामत ने स्वेच्छा से अपना नामांकन वापस ले लिया. इसके बाद उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सहमति से अमित कुमार निकुंभ को निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष घोषित कर दिया गया.

फूल-मालाओं से हुआ स्वागत, संगठन मजबूत करने का संकल्प

निर्विरोध मनोनयन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने अमित कुमार निकुंभ का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया. कार्यक्रम स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए नए अध्यक्ष को बधाई दी.

नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार निकुंभ ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम किया जाएगा.

उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन विस्तार अभियान को तेज किया जाएगा और ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी की पकड़ मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

चुनाव में दिखा कार्यकर्ताओं का उत्साह

संगठनात्मक चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे. कार्यक्रम में राहुल मुखिया, प्रणव प्रताप राघव सिंह, मिथिलेश यादव, रिंकू देवी, बमबम कामत, फौजी साहब और मो अब्दुल्लाह सहित कई स्थानीय नेता और समर्थक शामिल हुए.

पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. पार्टी नेताओं ने इसे संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताते हुए आने वाले दिनों में रालोमो को और मजबूत बनाने की बात कही.

Also Read: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की सुरक्षा बढ़ी, पहले से रची गई थी हमले की साजिश, तीसरा आरोपी अब भी फरार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन