बेंगहा बायपास पर सड़क हादसा, युवक गंभीर रूप से घायल
सदर अस्पताल में भर्ती जख्मी युवक सुमित कुमार
Saharsa news: मिली जानकारी के अनुसार सुमित कुमार बाइक से बनगांव से सहरसा की ओर आ रहा था. इसी दौरान बेंगहा बायपास सड़क पर सामने से आ रहे एक अज्ञात चारपहिया वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया.
Saharsa news: सहरसा से प्रतिनिधि की रिपोर्ट:
आपके शहर में
सदर थाना क्षेत्र के बेंगहा बायपास सड़क पर हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान बनगांव निवासी सुमित कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
मिली जानकारी के अनुसार सुमित कुमार बाइक से बनगांव से सहरसा की ओर आ रहा था. इसी दौरान बेंगहा बायपास सड़क पर सामने से आ रहे एक अज्ञात चारपहिया वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया.
घटना के कुछ देर बाद रास्ते से गुजर रहे सुमित के गांव के एक युवक की नजर सड़क किनारे बेहोश पड़े सुमित पर पड़ी. इसके बाद स्थानीय लोगों एवं ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया.
सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. परिजनों के अनुसार घायल युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है.
घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा फरार वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.
फोटो कैप्शन : सदर अस्पताल में इलाजरत घायल युवक सुमित कुमार.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए