एनीमिया मुक्त मातृत्व को लेकर एएनएम को दिया प्रशिक्षण
Published by : Shruti Kumari Updated At : 27 May 2026 10:45 AM
आयोजित समीक्षा बैठक में एएनएम को प्रशिक्षण देते स्वास्थ्य अधिकारी.
Saharsa news: बैठक के दौरान पिरामल स्वास्थ्य के डिस्ट्रिक्ट लीड अखिलेश बासुदेव ने गर्भवती महिलाओं में बढ़ रही एनीमिया की समस्या और उसके उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गंभीर एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं के लिए एफसीएम इंजेक्शन काफी प्रभावी उपचार साबित हो रहा है. इससे हीमोग्लोबिन स्तर में तेजी से सुधार होता है और प्रसव के दौरान होने वाले जोखिम को कम किया जा सकता है.
सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) की रिपोर्ट:
Saharsa news: सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में मंगलवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में आउटरीच क्षेत्र में कार्यरत एएनएम के मई माह के कार्यों की समीक्षा की गई. साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई.
बैठक के दौरान पिरामल स्वास्थ्य के डिस्ट्रिक्ट लीड अखिलेश बासुदेव ने गर्भवती महिलाओं में बढ़ रही एनीमिया की समस्या और उसके उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गंभीर एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं के लिए एफसीएम इंजेक्शन काफी प्रभावी उपचार साबित हो रहा है. इससे हीमोग्लोबिन स्तर में तेजी से सुधार होता है और प्रसव के दौरान होने वाले जोखिम को कम किया जा सकता है.
उन्होंने एएनएम को निर्देश दिया कि क्षेत्र में गंभीर एनीमिया से ग्रसित गर्भवती महिलाओं की पहचान प्राथमिकता के आधार पर की जाए और उन्हें बेहतर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल रेफर किया जाए. साथ ही नियमित फॉलोअप सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया.
बैठक में गुणवत्तापूर्ण एएनसी सेवाओं को लेकर भी चर्चा हुई. अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक माह की 9, 15 और 21 तारीख को सभी वीएचएसएनडी साइट, आयुष्मान आरोग्य मंदिर और अनुमंडलीय अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की विशेष जांच की जाती है. इस दौरान हाई रिस्क प्रेग्नेंसी और जटिल मामलों की पहचान कर बेहतर इलाज की व्यवस्था की जाती है.
पिरामल स्वास्थ्य के डिस्ट्रिक्ट लीड विभूति चंद्र युगल ने हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्रेशन (एचपीआर) की समीक्षा करते हुए कर्मियों को समय पर डाटा अपडेट करने का निर्देश दिया.
बैठक में प्रखंड मूल्यांकन पदाधिकारी दिनेश कुमार दिनकर, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक अभिषेक कुमार, डाटा ऑपरेटर सफदर आलम समेत स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मी मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










