ePaper

रिटायर्ड फौजी की पत्नी ने कर ली आत्महत्या, सनसनी

Updated at : 01 Aug 2025 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
रिटायर्ड फौजी की पत्नी ने कर ली आत्महत्या, सनसनी

रिटायर्ड फौजी की पत्नी ने कर ली आत्महत्या, सनसनी

विज्ञापन

चिरैया में पति-पत्नी में बच्चे की पढ़ाई को लेकर हुआ था विवाद सलखुआ . कोसी तटबंध के अंदर चिरैया थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड फौजी की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या के कारण पति-पत्नी में बच्चे की पढ़ाई को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है. चिरैया में को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला की शव घर के पंखे से लटका हुआ मिला है. सूचना मिलने पर चिरैया पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गयी. घटना के संबंध में बताया गया है कि मृतका चिरैया निवासी रिटायर्ड फौजी रविंद्र शर्मा की 30 वर्षीय पत्नी कुमारी ब्यूटी है. जिसको अपने पति से बच्चे को हॉस्टल में देने के लिए कहासुनी हुई थी. घटना के दिन मृतका के पति खेत देखने के लिए घर से निकल गया, घर में अकेले रही महिला साड़ी को फंदा बनाकर झूल गयी. मृतका ब्यूटी कुमारी के पति का घर खगड़िया जिले के चित्रगुप्त थाना क्षेत्र का सन्हौली गांव है. जो हाल ही में चिरैया बाजार में जमीन और खेत लेकर पूरा परिवार स्थायी रूप से रहने लगा था. मृतका का मायके भागलपुर जिले का नवगछिया है. जिसकी दस वर्ष पहले हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी हुई थी. मृतका अपने पीछे चार बच्चे छोड़ गयी है. जिसमें नैना कुमारी उम्र 08 वर्ष, रिया कुमारी उम्र 06 वर्ष, हिमांशी कुमारी उम्र 2.5 वर्ष, राजा बाबू कुमार उम्र 01 वर्ष बताया गया. इस संबंध में चिरैया थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सहनी ने बताया कि प्रथम दृष्टया में पारिवारिक कलह से आत्महत्या किया जाना प्रतीत होता है. पुलिस अनुसंधान में जुटी है. परिजनों के द्वारा आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन प्राप्त होने पर ही मामले की पूरी जानकारी हो पायेगी. फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजन को सौंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन