नया बाजार में श्री नारायण मेडिकल इंस्टिट्यूट एंड हॉस्पिटल के ओपीडी का हुआ शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन
नया बाजार में श्री नारायण मेडिकल इंस्टिट्यूट एंड हॉस्पिटल के ओपीडी का हुआ शुभारंभ

श्री नारायण मेडिकल इंस्टिट्यूट एंड हॉस्पिटल की तरफ से नगर निगम क्षेत्र के नया बाजार में एक ओपीडी यूनिट का शुभारंभ किया गया.

विज्ञापन

सहरसा. आम आदमी को स्वास्थ्य सुविधा सुलभ हो इसको ध्यान में रखते बुधवार को श्री नारायण मेडिकल इंस्टिट्यूट एंड हॉस्पिटल की तरफ से नगर निगम क्षेत्र के नया बाजार में एक ओपीडी यूनिट का शुभारंभ किया गया. जिसका फीता काट कर श्री नारायण मेडिकल कॉलेज के संस्थापक आरके सिंह एवं डॉ प्रो हेमा चौधरी ने शुभारंभ किया. इस ओपीडी में दिन के नौ बजे से शाम के 1:30 तक डॉ ईमा चौधरी मरीज को सहायता पहुंचाएगी एवं उसका समुचित इलाज कर उसको भला चंगा करने का प्रयास करेगी. यह व्यवस्था आम आदमी को देखते की गयी है. जो श्री नारायण मेडिकल इंस्टिट्यूट एंड हॉस्पिटल आने में असमर्थ है, उसका इलाज नया बाजार में ही किया जायेगा. मालूम हो कि ईमा चौधरी देश के विख्यात चिकित्सक हैं, जो चेस्ट एंड टीवी के लिए ख्याति प्राप्त की है. दिल्ली के सबसे बड़े हॉस्पिटल एम्स में कार्यरत रही एवं अब श्री नारायण मेडिकल कॉलेज सहरसा में कार्यरत हैं. यहां के आम अवाम को स्वस्थ सुंदर एवं सुरक्षित जीवन जीने के लिए अपना सेवा दे रही हैं. इस मौके पर संस्थान के सेंटर हेड एसएन झा, अतुल पासवान, रंजीत कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन