ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

Updated at : 13 Oct 2024 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन

सिमरी बख्तियारपुर. पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत सहरसा-मानसी रेलखंड के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन के रानीबाग ढाला के समीप शनिवार देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गयी. मृतक व्यक्ति बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रायपुरा गांव के वार्ड संख्या 11 निवासी 38 वर्षीय गोपी चंद्र बढ़ई थे. घटना की पुष्टि करते हुए घटना के संबंध में रेल थाना मानसी के थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर विकास कुमार ने बताया कि उक्त व्यक्ति घर से मेला देखने के लिए निकला था. इसी दौरान हटिया से पूर्णिया कोर्ट जाने वाली कोशी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस संबंध में रेल थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस बल को घटनास्थल पर भेजा गया था. मृतक के शव की पहचान कराते हुए शव का पोस्टमार्टम करा कर स्वजनों को सौंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन