ePaper

शहरी क्षेत्र के किसी भी घर में नहीं टपका नल का जल

Updated at : 16 Nov 2025 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र के किसी भी घर में नहीं टपका नल का जल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी योजना हर घर नल का जल कार्यक्रम जिले में अभी तक सफल नहीं हो पाया है.

विज्ञापन

सिर्फ आश्वासनों के सहारे चल रहा विभाग

सहरसा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी योजना हर घर नल का जल कार्यक्रम जिले में अभी तक सफल नहीं हो पाया है, जबकि बुडको जल परिषद द्वारा पिछले एक वर्षों से डायरेक्ट पानी सप्लाई की बात कही जा रही है. लेकिन यह आश्वासन भी टांय टांय फिस्स साबित हो रहा है. शहरी क्षेत्र के 46 वार्डों में शायद ही कोई वार्ड है, जहां के लोग नल के पानी का उपयोग कर रहे हैं. लोग आज भी स्वच्छ पानी से वंचित हैं. विभागीय आश्वासन कोरा साबित हो कर रह गया है. शहरी क्षेत्र में सार्वजनिक जगहों पर लगाये गये नलके सिर्फ शो पीस बनकर रह गये हैं. लोग तंग होकर इन नलकों की जगह ट्यूबवेल लगा पानी का उपयोग कर रहे हैं. इस योजना पर पूरे जिले में आधे अधूरे काम ही किये गये हैं. पीएचइडी द्वारा जहां ग्रामीण क्षेत्रों में काम कराया जा रहा है.

पांच वर्षों में जमीन पर 30 प्रतिशत भी नहीं दिख रहा काम

वहीं बुडको जल परिषद द्वारा शहरी क्षेत्र में हर घर नल का जल पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है. पिछले लगभग पांच वर्षों से अधिक समय से इस योजना के तहत कार्य शुरू किया गया है, जो अब तक पूर्ण नहीं हो सका है. खासकर शहरी क्षेत्र में एक बूंद पानी भी अब तक किसी एक घर में नहीं निकल सका है. शहरी क्षेत्र में जहां वाटर स्टोरेज के लिए पांच जगह टावर का निर्माण किया जाना है. उनमें एक भी टावर पूरी तरह बनकर तैयार नहीं हो पाया है. कुछ जगहों पर निर्माण कार्य तक शुरू नहीं हुआ है. शहरी क्षेत्र में 96 करोड़ से अधिक की लागत से मार्च 2020 तक निर्माण कार्य पूर्ण करने का समय निर्धारित किया गया था, लेकिन यह कार्य धरातल पर अभी पूरी तरह अधूरा है. विभागीय सुस्ती के कारण ना तो प्रत्येक वार्ड में पूरी तरह कनेक्शन हो पाया है. ना ही वाटर टावर का निर्माण कार्य पूर्ण हो सका है. शहरी क्षेत्र में धरातल पर 30 प्रतिशत भी काम पूरा नहीं दिख रहा है. कहीं पाइप गड़ गयी है, तो कनेक्शन पूरा नहीं किया गया है. कहीं सिर्फ गड्ढे खोदे जा रहे हैं. ऐसे में डायरेक्ट पानी सप्लाई करने से भी अधिकांश लोगों को लाभ नहीं मिल पायेगा. लोग स्वच्छ जल से वंचित ही रहेंगे. जबकि विभाग 70 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण होने की बात कह रही है. जो जमीन पर किसी वार्ड में भी नहीं है. सिर्फ कागजी खानापूर्ति की जा रही है. अधिकारियों का निरीक्षण भी सिर्फ उन जगहों पर होता है जहां कार्य थोड़ा अधिक किया गया है.

पानी सप्लाई के लिए बन रहे छह टावर

शहरी क्षेत्र के 46 वार्डों में पानी सप्लाई को लेकर बुडको जल पार्षद द्वारा जो टावर का निर्माण कराया जाना है, उनमें शिवपुरी ढाला कोल्ड स्टोरेज के निकट एवं सिमराहा में निर्माण कार्य पूर्ण बताया जा रहा है, जबकि पूरब बाजार एवं बाबाजी कुटी कहरा के निकट निर्माण कार्य आज भी अधूरा है. वहीं बस्ती पोखर एवं डुमरैल में जमीन विवाद व टेक्निकल कठिनाई की वजह से शुरू तक नहीं किया गया है. ऐसे में पानी सप्लाई करना आज भी कठिन दिख रहा है.

शहरी क्षेत्र में मिले लक्ष्य का लगभग 70 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है. शेष बचे लक्ष्य को एक से दो महीने में पूरा कर लिया जायेगा. उन्होंने बताया कि जिस समय योजना स्वीकृत की गयी थी. उस समय 20 से 22 हजार घरों में कनेक्शन का लक्ष्य निर्धारित किया गया था. जिसमें 15 से 16 हजार घरों में पानी सप्लाई शुरू कर दी गयी है. शेष बचे लगभग छह हजार घरों में एक से दो महीने में नल से जल की सप्लाई शुरू कर दी जायेगी. उन्होंने बताया कि शेष छूटे घरों के लिए सर्वे का काम किया जा रहा है. दूसरे चरण में इसके लिए काम होगा. डीपीआर तैयार कर विभाग को भेजा जायेगा, जिसकी स्वीकृति के बाद छूटे घरों में कनेक्शन लगा दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में दो टावर बनकर तैयार हो चुके हैं. दो टावरों का निर्माण तेज गति से जारी है, जबकि दो टावर निर्माण कार्य विवादों के कारण शुरू नहीं हो पाया है.

संजय कुमार, कार्यपालक अभियंता, बुडको जल परिषदB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन