बढ़ती गर्मी से अगले तीन दिनों तक राहत नहीं, पारा 42 के पार

Updated at : 29 May 2024 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
बढ़ती गर्मी से अगले तीन दिनों तक राहत नहीं, पारा 42 के पार

बढती गर्मी से अगले तीन दिनों तक राहत नहीं,

विज्ञापन

दोपहर में बाहर निकलने से करें परहेज अब तक का अधिकतम तापमान बुधवार को किया गया रिकार्ड सहरसा , जिले में जारी तेज गर्मी से आगमी तीन दिनों तक किसी प्रकार के राहत की संभावना नहीं है. तपती धूप ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है. अत्यधिक गर्मी ने आम लोगों का घरों से निकलना कठिन हो गया है. अहले सुबह से ही गर्मी अपने परवान पर रहती है. जैसे जैसे समय आगे बढ़ता है गर्मी तेज होती जाती है. जबकि जून व जुलाई महीना अभी भी दूर है. इस मौसम में अब तक का बुधवार को अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है. अप्रैल महीने में मौसम का मिजाज गर्म रहने बाद मई के पहले सप्ताह में तेज हवा एवं वर्षा से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी. लेकिन एक बार फिर गर्मी धीरे-धीरे परवान चढ़ रही है. मौसम विभाग के जारी बुलेटिन में अगले तीन दिनों तक गर्मी बढने की संभावना जतायी गयी है. तापमान के 42 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तक जाने की संभावना व्यक्त की गयी है. साथ ही इस दौरान वर्षा भी हो सकती है. वहीं तेज गर्मी से लोगों के बीमार होने की संख्या में तेजी आ गयी है. बच्चे से लेकर युवा, बूढे सभी परेशानी झेल रहे हैं. हालत यह बन गये हैं कि तेज धूप, लू एवं उमस से कहीं भी राहत नहीं मिल रही है. इस तेज गर्मी से दैनिक मजदूरों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. तापमान में कमी की नहीं है संभावना मई महीने की शुरुआत में मौसम में बदलाव आया था. लेकिन फिर प्रतिदिन तापमान में बढोत्तरी हो रही है. जिससे अबतक 42.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान रिकॉर्ड किया जा चुका है. जबकि आगे गर्मी की संभावना से ही लोग परेशान हो उठे हैं. बुधवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. गर्मी के कारण राह चलना काफी कठिन हो गया है. जबकि पूरा जून व जुलाई महीना बाकी है. मौसम विज्ञान केंद्र भी अभी राहत मिलने की संभावना नहीं जता रहा है. अगवानपुर कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक रामानंद पटेल ने बताया कि बुधवार को पारा 42.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है. अगले तीन दिन तक तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी. गर्म हवा के साथ लू चलने की संभावना है. इस दौरान कहीं-कहीं वर्षा भी हो सकती है. तापमान में अगले तीन दिनों तक कमी की संभावना नहीं है. तापमान में राइजिंग टेंडेंसी बनी हुई है. जो आगे बने रहने की संभावना है. उन्होंने किसान से अनुरोध किया कि शाम के समय कृषि कार्य करें. कृषि कार्य करते समय गमछा, टोपी व कपड़े से सर ढंककर रखे. साथ ही घर से बाहर निकलने के समय स्वच्छ पानी की बोतल रखें एवं प्यास लगने पर पानी पीते रहें. दोपहर के समय घर से बाहर जाने से बचें. जरूरत पड़ने पर सर के साथ बदन ढंककर ही बाहर निकलें. फोटो – सहरसा 05 – धूप से बचने का प्रयास करते युवा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन