नौ दिवसीय देवी भागवत सह राम कथा का हुआ शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन

मां भगवती स्थान पुरीख में नौ दिवसीय देवी भागवत सह राम कथा का शुभारंभ सोमवार को ध्वजारोहण के साथ विधिवत रूप से किया गया.

विज्ञापन

सहरसा. मां भगवती स्थान पुरीख में नौ दिवसीय देवी भागवत सह राम कथा का शुभारंभ सोमवार को ध्वजारोहण के साथ विधिवत रूप से किया गया. इस अवसर पर पंडित लड्डूकांत मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यजमान सह सरपंच मनोज कुमार सिंह को संकल्प दिलाया. ध्वज यात्रा भगवती स्थान से प्रारंभ होकर ठाकुरबाड़ी, कार्तिक स्थान एवं शिव मंदिर होते हुए वापस भगवती स्थान स्थित यज्ञ स्थल पहुंची, जहां विधि-विधान से ध्वज की स्थापना की गयी. यज्ञ व्यवस्थापक रंजीत कुमार सिंह बबलू ने बताया कि आगामी पांच मार्च को भव्य कलश यात्रा एवं शोभा यात्रा निकाली जायेगी. साथ ही छह से 14 मार्च तक बनारस के प्रसिद्ध कथावाचक मारुति किंकर द्वारा राम कथा एवं विदुषी कुमकुम मिश्रा द्वारा देवी भागवत कथा का प्रवचन प्रतिदिन किया जायेगा. इस मौके पर यज्ञ के दौरान स्वास्थ्य शिविर, गरीब भोज एवं वस्त्र वितरण का भी भव्य आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम में समाजसेवी अरविंद कुमार सिंह, महेशकांत मिश्र, युवा समाजसेवी रविशंकर यादव, सुभाष साह, रत्न साह एवं शिवम सिंह परमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन