सहरसा में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेवारी’ थीम पर चलेगा अभियान

Updated:
विज्ञापन

सहरसा - बैठक करते डीडीसी व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सहरसा जिले में नौवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ 'हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेवारी' थीम के साथ हुआ है. यह 8 अक्टूबर तक चलेगा. अभियान का लक्ष्य बच्चों, किशोरियों, गर्भवती और धात्री महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार लाना है.

विज्ञापन

National Nutrition Month 2026 Saharsa: सहरसा. जिले में बुधवार को नौवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ हुआ. ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेवारी’ थीम के साथ शुरू हुआ यह अभियान 8 अक्टूबर तक चलेगा. अभियान के दौरान बच्चों, किशोरियों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार के साथ समुदाय में पोषण को लेकर जागरूकता और व्यवहार परिवर्तन पर विशेष जोर दिया जायेगा.

विज्ञापन

राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ वर्चुअल माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया. इस अवसर पर आयोजित लाइव वेबकास्ट कार्यक्रम में सहरसा से उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा, असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी राजनारायण प्रसाद, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आइसीडीएस, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.

8 अक्टूबर तक चलेगा पोषण जागरूकता अभियान

राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान जिले में कई स्तरों पर जागरूकता और सामुदायिक गतिविधियां आयोजित की जायेंगी. स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, पंचायती राज, नगर निकाय और जीविका समेत संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ अभियान को आगे बढ़ायेंगे.

अभियान का उद्देश्य केवल पोषण संबंधी जानकारी देना नहीं, बल्कि परिवार और समुदाय के व्यवहार में भी सकारात्मक बदलाव लाना है. बच्चों, किशोरियों, गर्भवती और धात्री महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार के लिए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जायेगा.

संतुलित और विविध आहार पर रहेगा जोर

पोषण माह के दौरान परिवारों को संतुलित एवं विविधतापूर्ण आहार के महत्व की जानकारी दी जायेगी. स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जायेगा. बच्चों के साथ गर्भवती और धात्री महिलाओं को पर्याप्त प्रोटीनयुक्त आहार उपलब्ध कराने पर भी विशेष जोर रहेगा.

आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों और पात्र लाभार्थियों को मिलने वाले पूरक पोषाहार की गुणवत्ता, स्वच्छता और पौष्टिकता पर भी ध्यान दिया जायेगा. ताजा एवं गर्म पका भोजन उपलब्ध कराने तथा इसकी सामुदायिक निगरानी को बढ़ावा देने की योजना है.

आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ेगा पूरा समुदाय

पोषण सेवाओं को प्रभावी बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों, स्वयं सहायता समूहों और समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी. बच्चों के शारीरिक, मानसिक और संज्ञानात्मक विकास के लिए पोषण के साथ प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल, शिक्षा और आयु-उपयुक्त खेल गतिविधियों के महत्व को भी अभिभावकों तक पहुंचाया जायेगा.

अभिभावकों को बच्चों की जरूरत के अनुसार पोषण और देखभाल के बारे में जागरूक करने पर जोर रहेगा. ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेवारी’ की भावना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों को समुदाय से जोड़ने की पहल की जायेगी.

National Nutrition Month 2026 Saharsa: गर्भवती और धात्री महिलाओं को योजनाओं की जानकारी

अभियान के दौरान गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत मिलने वाली सहायता और मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी भी दी जायेगी. पात्र महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा.

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को प्रभावी बनाने का निर्देश दिया है. पोषण को लेकर जागरूकता को घर-घर तक पहुंचाने और समुदाय को अभियान से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जायेगा.

Also Read: बिहार में बाढ़ ने रोकी बिहार के बच्चों की पढ़ाई, कहीं स्कूल डूबे तो कहीं रास्ते बने बाधा

Also Read: बिहार में बाढ़ से 40 लाख से ज्यादा लोग खतरे में, 14 जिलों में स्थिति गंभीर, उफान पर नदियां

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन