क्षेत्र में समस्याओं को दूर करना ही हमारे सांसद का संकल्प

लोजपा आर के कार्यकताओं की प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन
लोजपा आर के कार्यकताओं की प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन बलवाहाट प्रखंड के बलवाहाट स्थित विवाह भवन में शुक्रवार को लोजपा आर के कार्यकताओं द्वारा प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें लोजपा आर के कार्यकताओं ने भाग लिया. बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर विचार-विमर्श किया एवं पंचायत स्तर पर कार्यकताओं की टीम के गठन पर बल दिया गया. मौके पर लोजपा आर के प्रखंड अध्यक्ष श्याम भारती ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हमलोग युवा सांसद राजेश वर्मा के नेतृत्व में सभी मिलजुल कर पार्टी संगठन को मजबूत करेंगे. उन्होंने कहा कि लोजपा का नारा बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के विजन को लेकर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए हमारे सांसद कृत संकल्पित है. क्षेत्र में समस्याओं को दूर करना ही हमारे सांसद का संकल्प है. बैठक में निर्णय लिया गया कि आने वाले दिनों में नवनिर्वाचित सांसद के सिमरी बख्तियारपुर पहुंचने के बाद उनका भव्य स्वागत किया जायेगा. साथ ही पंचायत के साथी अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराने का काम करेंगे. बैठक का संचालन अरुण यादव ने किया. मौके पर लोजपा आर के जीवछ पासमान, छोटू पंडित, अभिमन्यु सिंह, राजकुमार शर्मा, राजेश गुप्ता, रवि भारती, गजेन्द्र पासवान, रमेश साह, अनंत साह, नूनू साह, कन्हैया कुमार, शंकर पासवान, फुलेश्वर पंडित, सुरेंद्र महतो, कुन्दन गुप्ता, अनंत साह, प्रमोद पासवान, आजाद ��ोद्दार, रौशन कुमार आदि सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










