ePaper

चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए किया प्रेरित

Updated at : 22 Oct 2025 5:21 PM (IST)
विज्ञापन
चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए किया प्रेरित

अधिकाधिक मतदाता सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 75 सहरसा विधानसभा क्षेत्र के कहरा प्रखंड में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मतदाता सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सहरसा. बिहार विधानसभा आम निर्वाचन को लेकर अधिकाधिक मतदाता सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 75 सहरसा विधानसभा क्षेत्र के कहरा प्रखंड में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारियों, कर्मियों, जीविका दीदियों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य आम मतदाताओं, विशेषकर महिलाओं, दिव्यांगजनों, प्रथम बार मतदान करने वाले युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करना एवं आगामी चुनाव में अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करना था. लोकतंत्र में मतदान की अहम भूमिका पर प्रकाश डालते वक्ताओं ने कहा कि हर वोट लोकतंत्र को सशक्त करता है एवं हर मतदाता का योगदान देश के भविष्य की दिशा तय करता है. कार्यक्रम के दौरान मतदाता शपथ ग्रहण, नारा लेखन प्रतियोगिता, रैली एवं लोकगीत प्रस्तुति जैसी विविध गतिविधियां आयोजित की गयी. जिनसे मौजूद जनसमूह में मतदान को लेकर उत्साह देखा गया. जीविका दीदियों ने मधुर गीतों एवं नारों के माध्यम से पहले मतदान, फिर जलपान एवं हर वोट जरूरी है जैसे प्रेरक संदेश दिये. कार्यक्रम के अंत में सभी मौजूद कर्मियों एवं प्रतिभागियों ने यह संकल्प लिया कि वे स्वयं मतदान करेंगे एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे. यह मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कहर प्रखंड में लोकतंत्र के प्रति जागरूकता और जनसहभागिता का प्रतीक बना.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन