नाबालिग लड़की लापता, थाने में दिया आवेदन

नगर परिषद क्षेत्र के एक वार्ड से एक नाबालिग लड़की रहस्यमय ढंग से लापता हो गयी है.
सिमरी बख्तियारपुर. नगर परिषद क्षेत्र के एक वार्ड से एक नाबालिग लड़की रहस्यमय ढंग से लापता हो गयी है. परिजनों ने बख्तियारपुर थाना में गुमशुदगी का आवेदन देकर लड़की की सकुशल बरामदगी की गुहार लगायी है. घटना बीते 17 जुलाई की रात की बतायी जा रही है, जब पूरा परिवार रात्रि भोजन के बाद सो गया था. सुबह उठने पर देखा गया कि किशोरी अपने कमरे से गायब है. लड़की की मां द्वारा दिए गये आवेदन में कहा गया है कि उनका पूरा परिवार दिल्ली में रहता है. बीते 28 मई को वे लोग दिल्ली से सिमरी बख्तियारपुर स्थित अपने पैतृक घर लौटे थे और वहीं रह रहे थे. 17 जुलाई की रात खाना खाकर सभी लोग सोने चले गये थे, लेकिन 18 जुलाई की सुबह जब नींद खुली तो बेटी कमरे से गायब मिली. उसके साथ एक मोबाइल फोन भी गायब था. परिजनों ने अपने स्तर से कई स्थानों पर खोजबीन की, रिश्तेदारों से भी संपर्क किया, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अमरना�� कुमार ने बताया कि लड़की की गुमशुदगी की जानकारी मिली है. उसकी बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










