पति के प्रेम-प्रसंग का विरोध करने पर गला दबाकर विवाहिता की हत्या
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Nov 2024 6:37 PM
पति के प्रेम-प्रसंग का विरोध करने पर गला दबाकर विवाहिता की हत्या
मायके वालों ने लगाया आरोप, ससुराल से सभी फरार नीतीश ने अपने परिजनों के साथ अपनी पत्नी को गला दबाकर मारा सौरबाजार. पति के प्रेम-प्रसंग का विरोध करने के कारण एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गयी. घटना सौरबाजार थाना क्षेत्र के चंदौर पश्चिमी पंचायत स्थित भगवानपुर गांव की है. लड़की पक्ष के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार चंदौर पश्चिमी पंचायत के भगवानपुर गांव निवासी नीतीश कुमार ने अपने परिजनों के साथ अपनी पत्नी 20 वर्षीय सोनम कुमारी की हत्या सोमवार की देर शाम गला दबाकर कर दी. मृतक के परिजनों ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दिया है ,जानकारी के अनुसार मृतक महिला सौरबाजार नगर पंचायत निवासी सत्यनारायण पासवान की पुत्री सोनम देवी की शादी चंदौर पश्चिमी पंचायत के भगवानपुर गांव निवासी रामप्रवेश पासवान के पुत्र नीतीश पासवान से अप्रैल 2023 में हुई थी और उसका पति बाहर रहकर मजदूरी करता था. दीपावली से एक दिन पहले महिला का पति नीतीश पासवान घर आया था और महिला की विदाई कराकर अपने घर भगवानपुर गांव ले गया था. वहीं इस घटना को लेकर मृत महिला के मामा रोशन कुमार पासवान की मानें तो दीपावली से एक रोज पहले मेरी भगिनी का पति विदाग़री कराकर अपने घर ले गया था. जहां भगिनी की सास और दामाद में पहले से गलत संबंध चल रहा था. जिसका ये बराबर विरोध कर रही थी. इसी मामले को लेकर कल सोमवार को लड़का का बहनोई सत्यनारायण पासवान, पिंकी देवि, पूनम देवी, नीतीश पासवान सब ने मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी है. पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. अंतिम संस्कार लड़की के मायके सौरबाजार नगर पंचायत में उनके पिता भाई समेत अन्य परिजनों द्वारा किया गया है. घटना को लेकर थानां अध्यक्ष प्रभाकर भारती ने बताया की प्रथम दृष्टया यह मामला पति-पत्नी के विवाद में घटित हुई प्रतीत होता है. जांच की जा रही है. दोषियों पर कार्रवाई होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










