हर बूथ तक बनायें पार्टी कार्यकर्ता सदस्य

Updated:
विज्ञापन

हर बूथ तक बनायें पार्टी कार्यकर्ता सदस्य

विज्ञापन

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन पतरघट. प्रखंड भाजपा के द्वारा पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देश के आलोक में संगठन को मजबूती प्रदान किए जाने के उद्देश्य से शुक्रवार को प्रखंड भाजपा के सदस्यता अभियान 2024 को लेकर धबौली में अरूण कुमार सिंह के निज आवास पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. प्रखंड भाजपा अध्यक्ष रूद्रानंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में शामिल मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह व पार्टी के सदस्यता प्रभारी सिद्धार्थ सिंह सिद्धू ने उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं की हौसला आफजाई करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान के दौरान हर बूथ तक पार्टी कार्यकर्ता सदस्य बनाये. जिसके लिए आगामी तीन सितंबर से मोबाइल फोन नंबर 8800002024 के माध्यम से मिस्ड कॉल कर सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया जायेगा. उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के दौरान पार्टी संगठन से जुड़ने पर किसी भी सदस्य से किसी भी प्रकार का सदस्यता शुल्क नहीं लिया जायेगा. मौके पर पार्टी के महामंत्री शंभुशरण सिंह, शशि कुशवाहा, नीरज सिंह कुमोद, अनमोल झा, अनिल मंडल, संजय ठाकुर, कंचन कुशवाहा, हरिमोहन यादव, डोमन यादव, संजन कुमार, सोना सुधीर सिंह, ज्योतिष झा, सुमन कुमार, सत्यम सिंह, मनीष कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन