जनसुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष बने कुमार अमृत राज

Updated:
विज्ञापन
जनसुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष बने कुमार अमृत राज

जिला मुख्यालय स्थित जन सुराज पार्टी कार्यालय में बुधवार को जन सुराज जिला सलाहकार समिति एवं जिला एकल पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गयी.

विज्ञापन

महिलाध्यक्ष बनी नीलू देवी, फैज़ुर रहमान एवं प्रियंका झा को मिली मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी

सहरसा. जिला मुख्यालय स्थित जन सुराज पार्टी कार्यालय में बुधवार को जन सुराज जिला सलाहकार समिति एवं जिला एकल पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गयी. जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी की. इस दौरान मनोज भारती, प्रदेश महासचिव सुभाष कुशवाहा एवं नवल किशोर सिंह ने जिले के नये जिलाध्यक्ष के रूप में कुमार अमृत राज, महामंत्री प्रभात अस्थाना, कोषाध्यक्ष रतन राय, महिला अध्यक्ष नीलू देवी, मुख्य प्रवक्ता फैज़ुर रहमान एवं प्रियंका झा सहित अन्य पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की. वहीं नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुष्प माला पहनाकर पदभार ग्रहण कराया गया.

जिलाध्यक्ष कुमार अमृत राज ने कहा कि जिले में जन सुराज को गांव-गांव, पंचायत स्तर पर मजबूत करेंगे. वर्तमान में जन सुराज ही विपक्ष के रूप में जनता के सामने दिख रही है. हम जनता के दिलों में जरूर हैं, हम जनता के बीच रहकर जनता के मुद्दों को उठायेंगे. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि कोसी क्षेत्रीय कोर कमेटी की अनुशंसा के आधार पर जिले की सलाहकार समिति एवं जिला एकल पदाधिकारियों की नियुक्ति जारी की गयी है. वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने नियुक्त तमाम पदाधिकारियों को बधाई दी. जिला सलाहकार समिति में शिशिर कुमार झा, राम अवतार पंडित, नौशाद आलम, अरविंद यादव, सिकंदर चौधरी शामिल हैं. जबकि जिला पदाधिकारियों में जिलाध्यक्ष कुमार अमृत राज, महामंत्री प्रभात अस्थाना, कोषाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी रतन राय, महिला अध्यक्ष नीलू देवी, युवा अध्यक्ष रविंद्र कुमार उर्फ मंटू यादव, किसान अध्यक्ष हरेंद्र कुमार खां, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ नवनीत सिंह, व्यावसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष कौशल किशोर, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष इंद्रदेव यादव, अंबेडकर मंच अध्यक्ष रमण कुमार भूषण, कर्पूरी मंच अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष रहबरे इस्लाम, मुख्य प्रवक्ता फैज़ुर रहमान एवं प्रियंका झा को मुख्य प्रवक्ता का पदभार सौंपा गया.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन