देसी पिस्टल के साथ हिरासत में विधि निरुद्ध बालक

Updated:
विज्ञापन
देसी पिस्टल के साथ हिरासत में विधि निरुद्ध बालक

सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विधि विरुद्ध बालक को देसी पिस्टल के साथ हिरासत में लिया है.

विज्ञापन

हकपाड़ा के खंडहरनुमा स्थल से पुलिस ने पकड़ा, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

सहरसा. सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विधि विरुद्ध बालक को देसी पिस्टल के साथ हिरासत में लिया है. पुलिस की यह कार्रवाई रविवार की सुबह शहर के हकपाड़ा वार्ड संख्या पांच स्थित एक खंडहरनुमा स्थल पर की गयी. बरामद हथियार को जब्त कर पुलिस ने बालक के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे निरुद्ध कर दिया है. जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह सदर थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि हकपाड़ा वार्ड संख्या पांच स्थित त्रिमूर्ति चौक से लगभग 100 मीटर दक्षिण तथा वहां से करीब 200 मीटर पूरब एक खंडहरनुमा जगह पर एक युवक हथियार के साथ खड़ा है.

सूचना को गंभीरता से लेते हुए सदर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की योजना बनायी और डीआइयू टीम के सहयोग से बताए गये स्थल पर पहुंची. पुलिस टीम को देखते ही संदिग्ध युवक भागने का प्रयास करने लगा. वहीं पुलिस एवं डीआइयू की संयुक्त टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे खदेड़कर पकड़ लिया. पकड़े जाने के बाद जब उससे नाम-पता पूछा गया तो उसने अपनी पहचान हकपाड़ा वार्ड संख्या पांच निवासी अरुण यादव (अमीन) के नाबालिग पुत्र के रूप में बतायी. इसके बाद पुलिस ने उसकी विधिवत तलाशी ली. तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी पिस्टल बरामद हुई. हथियार मिलने के बाद पुलिस ने उसे तत्काल जब्त कर लिया और विधि निरुद्ध बालक को हिरासत में लेकर सदर थाना लाया गया. थाना में पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की. इसके बाद विधि विरुद्ध बालक को न्यायिक प्रक्रिया के तहत निरुद्ध कर दिया गया. पुलिस का कहना है कि अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और इस तरह की सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन