ePaper

प्रशिक्षणार्थी पुलिस जवानों को स्वच्छ व पौष्टिक भोजन काराएगी उपलब्ध

Updated at : 21 Jul 2025 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
प्रशिक्षणार्थी पुलिस जवानों को स्वच्छ व पौष्टिक भोजन काराएगी उपलब्ध

जीविका दीदी की रसोई अब केवल एक भोजन केंद्र नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण की रसोई बन चुकी है. जहां से आत्मनिर्भरता की खुशबू उठ रही है.

विज्ञापन

पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में जीविका दीदी की रसोई का हुआ शुभारंभ

सहरसा. जीविका दीदी की रसोई अब केवल एक भोजन केंद्र नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण की रसोई बन चुकी है. जहां से आत्मनिर्भरता की खुशबू उठ रही है. नारी सशक्तिकरण की दिशा में जीविका के निरंतर बढ़ते कदम के साथ जिला के पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में एक और नये आयाम की शुरुआत सोमवार को जीविका द्वारा किया गया. पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में इन दिनों नये चयनित पुलिस जवानों का प्रशिक्षण चल रहा है. इस प्रशिक्षण शिविर के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को स्वच्छ, पौष्टिक एवं संतुलित भोजन उपलब्ध कराने के लिए जीविका दीदियों द्वारा संचालित दीदी की रसोई का चयन किया गया. यह पहल ना केवल प्रशिक्षण में भाग ले रहे पुलिस जवानों के लिए सुविधाजनक सिद्ध हो रहा है, बल्कि जीविका दीदियों के लिए नए आजीविका का एक सशक्त माध्यम भी बन रहा है. जीविका दीदी की रसोई केंद्र का उद्घाटन पुलिस प्रशिक्षण केंद्र परिसर में भव्य रूप से आयोजित की गयी. डीएसपी मुख्यालय कमलेश्वर प्रसाद सिंह एवं जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक श्लोक कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर रसोई केंद्र का शुभारंभ किया. संबोधित करते डीएसपी मुख्यालय कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने जीविका दीदियों की इस पहल की सराहना करते कहा कि स्वास्थ्यवर्धक भोजन किसी भी प्रशिक्षण का अभिन्न हिस्सा होता है. जब भोजन व्यवस्था के लिए स्थानीय स्तर पर कार्यरत महिलाएं आगे आती हैं तो यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक उल्लेखनीय पहल होती है. उन्होंने जीविका के प्रयासों की सराहना करते आशा व्यक्त की कि यह मॉडल अन्य प्रशिक्षण संस्थानों के लिए भी प्रेरणा बनेगा. जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक श्लोक कुमार ने बताया कि जीविका का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना है. इस तरह के संस्थागत साझेदारी से ना केवल महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलते हैं, बल्कि वे समाज के मुख्यधारा से भी जुड़ती हैं. उन्होंने बताया कि रसोई में कार्य करने वाली सभी दीदियों को पूर्व में स्वच्छता, पोषण, खाद्य गुणवत्ता एवं सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया गया है. जिससे जवानों को गुणवत्तापूर्ण भोजन प्रदान किया जा सके. इस रसोई केंद्र में प्रतिदिन लगभग 250 प्रशिक्षणार्थियों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है. कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने जीविका दीदियों द्वारा तैयार किये गये भोजन का स्वाद भी चखा एवं उसकी सराहना की. मौके पर पुलिस के अधिकारी, जीविका के जिला स्तरीय प्रबंधक आशीष कुमार, नीतू भारती, राकेश रंजन, प्रबंधक संचार सुधा दास, संकल्प जीविका संकुल स्तरीय संघ की प्रतिनिधि दीदियां एवं चयनित जीविका रसोई दीदियां मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन