सहरसा में जगद्गुरु शंकराचार्य का आगमन आज, महिषी से शुरू होगा दिव्य चातुर्मास यात्रा

Updated:
विज्ञापन
सहरसा में जगद्गुरु शंकराचार्य का आगमन आज, महिषी से शुरू होगा दिव्य चातुर्मास यात्रा

जिले के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद खास होने जा रहा है. श्री कांची कामकोटि पीठम, कांचीपुरम के पीठाधिपति जगद्गुरु पूज्यश्री शंकराचार्य स्वामी 29 अप्रैल से सहरसा प्रवास पर रहेंगे.

विज्ञापन

आज सहरसा आयेंगे कांची कामकोटि पीठाधीश्वर, शंकर नेत्रालय का कल करेंगे उद्घाटन सहरसा. जिले के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद खास होने जा रहा है. श्री कांची कामकोटि पीठम, कांचीपुरम के पीठाधिपति जगद्गुरु पूज्यश्री शंकराचार्य स्वामी 29 अप्रैल से सहरसा प्रवास पर रहेंगे. उनके आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है. महिषी मंडन मिश्र धाम से होगी यात्रा की शुरुआत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामीजी बुधवार को सुबह 11:30 बजे सहरसा के ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थल महिषी स्थित मंडन मिश्र धाम पहुंचेंगे. यह वही स्थल है, जहां आदि शंकराचार्य और महान विद्वान मंडन मिश्र के बीच प्रसिद्ध शास्त्रार्थ हुआ था. स्वामीजी के आगमन पर यहां भव्य स्वागत की तैयारी की गयी है. आध्यात्म और सेवा का संगम महिषी धाम में दर्शन एवं पूजन के बाद जगद्गुरु स्वामीजी दोपहर 01:30 बजे सहरसा स्थित शंकरा आई हॉस्पिटल के लिए प्रस्थान करेंगे. यह अस्पताल क्षेत्र में नेत्र चिकित्सा के माध्यम से मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बन चुका है. स्वामीजी का यह दौरा अध्यात्म और सेवा के समन्वय का संदेश देगा. जगद्गुरु के इस प्रवास को लेकर पूरे जिले में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना हुआ है. उनके दर्शन और आशीर्वाद के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन