जमीन विवाद में पति-पत्नी को पीटा, जख्मी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खंड के विराटपुर पंचायत के वार्ड नंबर 12 में जमीन विवाद को लेकर शनिवार को हुई मारपीट में एक पक्ष की पति-पत्नी को लाठी डंडे से मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया है

विज्ञापन

सोनवर्षाराज. प्रखंड के विराटपुर पंचायत के वार्ड नंबर 12 में जमीन विवाद को लेकर शनिवार को हुई मारपीट में एक पक्ष की पति-पत्नी को लाठी डंडे से मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया है. जख्मी पति पत्नी को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया. लेकिन जख्मियों की स्थिति नाजुक देख चिकित्सक ने समुचित इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार विराटपुर वार्ड नंबर 12 निवासी जगरनाथ बढ़ई व बिरजून बढ़ई में पुश्तैनी जायदाद को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था. इसी विवाद को लेकर शनिवार दोपहर बिरजून बढ़ई, जितेंद्र बढ़ई, गोविंद बढ़ई एवं उषा देवी पीड़ित जगरनाथ बढ़ई के आंगन में लाठी डंडे लेकर घुसे और उसे बुरी तरह मारना प्रारंभ कर दिया. ये देख पीड़ित की पत्नी रूणा देवी अपने पति को बचाने दौड़ी तो आरोपियों ने उसे भी मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. हो हल्ला सुन अगल बगल के ग्रामीणों के आने पर सभी पीड़ित के आंगन से निकल गये. घटना की सुचना पर परिजनों ने दोनों को पीएचसी में भर्ती करवाया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन