गौशाला खुलने के बाद अनशन हुआ समाप्त
Author Dipankar shriwastaw
Updated:
विज्ञापन

जिले में बंद पड़े गौशाला को फिर से शुरू करने लिए 17 गौ माता को लेकर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता पिछले चार दिनों में अनशन पर बैठे थे.
विज्ञापन
सभी गौ को गौशाला में किया गया शिफ्ट
कहरा. जिले में बंद पड़े गौशाला को फिर से शुरू करने लिए 17 गौ माता को लेकर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता पिछले चार दिनों में अनशन पर बैठे थे. गुरुवार को जिलाधिकारी की पहल पर अनशन समाप्त कराया गया. अनशन पर मोनू सिंह, मानस मिश्रा, राजीव खां, आयुष पोद्दार, राहुल कुमार खां, एसके नायक, आयुष झा बैठे थे. गौ माता के सम्मान एवं संरक्षण के लिए अनशनकारी कार्यकर्ता के समर्थन में एक प्रतिनिधि मंडल जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ धर्म जागरण जिला संयोजक सागर कुमार नन्हें, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुरजीत कुशवाहा, महामंत्री राणा करणजीत, संपर्क प्रमुख रंजीत दास, विहिप जिलाध्यक्ष पंपल सिंह, प्रांत गौ सेवा प्रमुख उमा शंकर खां, जिला मंत्री प्रणव मिश्रा, शारदा कांत झा ने बुधवार को जिलाधिकारी से मिलकर बंद पड़े गौशाला को अविलंब शुरू करने का आग्रह किया. जिसके बाद जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को अविलंब कार्य करने का निर्देश दिया एवं गौ माता को गौशाला में रखने का अधिकारियों को निर्देश दिया. वहीं अनशनकारी कार्यकर्त्ता से वार्ता करने का भी निर्देश दिया. कहरा सीओ एवं कार्यपालक दंडाधिकारी आशा कुमारी ने अनशन स्थल पहुंचकर अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया. जिसके बाद सभी गौ को बरियाही बाजार स्थिति गौशाला में शिफ्ट किया गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










