टेबल टेनिस में लगातार सातवीं बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शिरकत करने हिमांशु दिल्ली रवाना

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शिरकत करने हिमांशु दिल्ली रवाना
17 से 22 अप्रैल तक दिल्ली में आयोजित होगी 67वीं राष्ट्रीय विद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता सहरसा . जिला टेबल टेनिस संघ सचिव सह टेबल टेनिस के सीनियर स्टेट कोच रोशन सिंह धोनी ने बताया कि जिले के हिमांशु 17 से 22 अप्रैल तक दिल्ली में आयोजित 67वीं राष्ट्रीय विद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में बिहार का तरफ से अंडर 13 आयु वर्ग में प्रतिनिधित्व करेंगे. इंडोर स्टेडियम में लगातार तीन वर्षों से अभ्यासरत डीएवी पब्लिक स्कूल के वर्ग अष्टम के छात्र हिमांशु काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी है. वह मात्र 13 वर्ष की उम्र में बिहार का सात बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. हिमांशु को सींचने व संवारने में डीएवी पब्लिक स्कूल के शारीरिक शिक्षक सह बिहार जूनियर टेबल टेनिस टीम के कोच रह चुके चिंटू चंदन का महत्वपूर्ण योगदान है. चिंटू चंदन के मार्गदर्शन में ही हिमांशु लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. श्री धोनी ने बताया कि सहरसा में लगभग दर्जन भर खेल बहुत तेजी से विकास कर रहा है. जिसके सहरसा के बच्चे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शिरकत कर रहे हैं और अब बिहार सरकार के मेडल लाओ नौकरी पाओ की नीति पर भी चल चुके हैं. हिमांशु के राष्ट्रीय प्रतियोगिता शिरकत करने पर जिला खेल पदाधिकारी वैभव कुमार, रौशन सिंह धोनी, जिला टेबल टेनिस संघ अध्यक्ष विकास विशाल, जिला हॉकी संघ सचिव प्रमोद कुमार झा, जिला खो खो संघ सचिव सैयद शमी अहमद, जिला तैराकी संघ सचिव चंदन कुमार, जिला हैंडबॉल संघ सचिव नीतीश मिश्रा, जिला साइकलिंग संघ सचिव दर्शन कुमार गुड्डू, जिला योग संघ सचिव अमन कुमार सिंह, जिला बॉल बैडमिंटन संघ सचिव अंशु कुमार मिश्रा, जिला फुटबाल संघ सचिव मो अशफाक आलम, जिला बैडमिंटन संघ सचिव रणवीर सिंह राजा, जिला कबड्डी संघ सचिव आशीष रंजन, क्रीड़ा भारती के प्रांत अध्यक्ष चंद्रशेखर अधिकारी, जिला एथलेटिक संघ अध्यक्ष आरके सिंह, जिला साइकलिंग संघ अध्यक्ष डॉ जयंत आशीष, जिला हैंडबॉल संघ अध्यक्ष दिवाकर सिंह सहित अन्य ने हिमांशु को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. श्री धोनी ने कहा कि खेल ही एक ऐसा माध्यम है जिस माध्यम से बच्चों को नशा से दूर रखा जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




