ePaper

सड़क हादसे में घायल हवलदार विनोद कुमार की मौत, मातम

Updated at : 21 Jul 2025 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल हवलदार विनोद कुमार की मौत, मातम

बिहार सैन्य पुलिस (बीएमपी) में पदस्थापित सिटानाबाद कुमेदान टोला निवासी हवलदार विनोद कुमार का शव गांव पहुंचा.

विज्ञापन

सिमरी बख्तियारपुर. बिहार सैन्य पुलिस (बीएमपी) में पदस्थापित सिटानाबाद कुमेदान टोला निवासी हवलदार विनोद कुमार का शव गांव पहुंचा. हवलदार विनोद सिंह बीते दिनों सड़क हादसे का शिकार हो गये थे, जिनका इलाज चल रहा था, लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गयी. बताया जाता है कि हवलदार विनोद सिंह 19 जुलाई की रात नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला आईटीआई मघरा के पास दुर्घटना का शिकार हो गये. मिली जानकारी के अनुसार हवलदार विनोद कुमार रात करीब आठ बजकर 40 मिनट पर ड्यूटी समाप्त कर भोजन करने के बाद बीएमपी कैंप से बाहर सड़क पर टहलने निकले थे. इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात टेंपो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. दुर्घटना के बाद घायल अवस्था में हवलदार ने मदद के लिए आवाज लगायी, जिसे सुनकर कैंप से जवान बाहर निकले और उन्हें सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल पाया. सहकर्मियों द्वारा तुरंत उनके परिजनों को सूचित कर इलाज के लिए पटना ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 20 जुलाई को उनकी मृत्यु हो गयी. जैसे ही यह खबर उनके गांव सिटानाबाद और पुलिस विभाग में पहुंची, शोक की लहर दौड़ गयी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं विभाग के जवान और स्थानीय लोग भी इस असमय दुर्घटना से गहरे सदमे में हैं. विनोद कुमार अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गये हैं. उनके छोटे भाई बिपिन कुमार भी बिहार पुलिस में कार्यरत हैं. शव रविवार की रात्रि लगभग 12 बजे बीएमपी के गाड़ी से ही आयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन