हाट मालिक को बेखौफ अपराधियों ने मारी गोली, हालत नाजुक

Updated at : 11 Sep 2024 6:14 PM (IST)
विज्ञापन
हाट मालिक को बेखौफ अपराधियों ने मारी गोली, हालत नाजुक

इलाज के लिए नजदीकी पीएमसीएच ले जाया गया

विज्ञापन

काशनगर थाना क्षेत्र बिंटोली गांव की घटना, ग्रामीणों में दहशत का माहौल देर शाम बिजली गुल होते ही घटना को अंजाम देकर अपराधी हुआ फरार। प्रतिनिधि, महुआ बाजार सोनवर्षाराज प्रखंड अंतर्गत काशनगर थाना क्षेत्र बिंटोली गांव निवासी स्वर्गीय दीनानाथ दुबे के 70 वर्षीय पुत्र जयंत कुमार दुबे के सर में अज्ञात अपराधियों ने मंगलवार देर शाम करीब आठ बजे गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. अपराधी भागने में सफल रहे. हालांकि ग्रामीणों द्वारा जख्मी जयंत कुमार दुबे को आनन फानन में इलाज के लिए नजदीकी पीएमसीएच ले जाया गया. जहां के डॉक्टरों ने जख्मी की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सहरसा रेफर कर दिया. इधर बेखौफ अपराधियों द्वारा देर शाम बीच गांव घुसकर गोलीबारी के घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है. हालांकि घटना के दूसरे दिन भी अपराधी पुलिस की पकड़ से दूर है. ग्रामीणों का मानें तो घटना से कुछ ही देर पहले बिजली गुल हो गयी थी. जबकि गोलीबारी के कुछ ही देर में बिजली आ गयी. इस बाबत काशनगर थाना अध्यक्ष विक्की रविदास ने बताया कि जख्मी को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेज दिया गया है तथा घटना स्थल के आसपास मौजूद ग्रामीणों से इस मामले में पूछताछ की जा रही है. गोलीबारी के घटना में संलिप्त अपराधियों को जल्द हो गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन