दो जगहों पर गैस सिलिंडर में लगी आग, अग्निशमन कर्मियों ने पाया काबू

Updated:
विज्ञापन
दो जगहों पर गैस सिलिंडर में लगी आग, अग्निशमन कर्मियों ने पाया काबू

अनुमंडल अग्निशमन के तहत क्षेत्र के दो जगहों पर रविवार को गैस सिलिंडर से लगी आग पर अग्निशमन कर्मियों ने काबू पाया. साथ ही बड़ी क्षति होने से बचाया.

विज्ञापन

सहरसा. अनुमंडल अग्निशमन के तहत क्षेत्र के दो जगहों पर रविवार को गैस सिलिंडर से लगी आग पर अग्निशमन कर्मियों ने काबू पाया. साथ ही बड़ी क्षति होने से बचाया. नवहट्टा प्रखंड के ग्राम मुरादपुर वार्ड नंबर 11 एवं सौरबाजार प्रखंड के ग्राम कबैलाचक वार्ड नंबर 10 में गैस सिलिंडर से आग लगने की सूचना प्राप्त होने पर थाना में प्रतिनियुक्त अग्निशमन कर्मी एवं अनुमंडल अग्निशामालय के प्रधान अग्निक प्रशांत कुमार के नेतृत्व में राम कुमार राहुल राय, नवीन कुमार, सिंपल कुमारी, रोशन कुमार, सनोज कुमार, रोहित कुमार सिंह, बिट्टू कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर गैस सिलिंडर में लगी आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया, जिससे बड़ी क्षति होने से बच गयी. वहीं अग्निशमन कर्मियों ने गैस सिलिंडर सहित अन्य तरह से आग लगने को लेकर लोगों को जागरूक किया. साथ ही मॉकड्रिल कर आग से सुरक्षा की जानकारी दी. जिसमें गैस सिलिंडर की आग, बिजली की आग, गांव की आग, झुग्गी-झोपड़ी की आग, बीड़ी, सिगरेट की आग लगने पर क्या करें, क्या नहीं करें के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. वहीं अग्निशमन सेवा का सरकारी संपर्क नंबर व लीफलेट वितरण किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन