टैंकर में डूबने से चार वर्षीय मासूम की मौत
Published by :Dipankar Shriwastaw
Published at :24 Apr 2026 6:26 PM (IST)
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र के मुरादपुर पंचायत के वार्ड संख्या 10 में हर घर नल-जल योजना के बैक वॉश पानी टैंकर पर ढक्कन नहीं रहने के कारण एक बड़ा हादसा हो गया.
विज्ञापन
नल-जल योजना में लापरवाही से हुई घटना
नवहट्टा. प्रखंड क्षेत्र के मुरादपुर पंचायत के वार्ड संख्या 10 में हर घर नल-जल योजना के बैक वॉश पानी टैंकर पर ढक्कन नहीं रहने के कारण एक बड़ा हादसा हो गया. टैंकर में गिरने से चार वर्षीय बालक गुड्डू कुमार की डूबने से मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गयी. आनन-फानन में बच्चे को नवहट्टा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि पानी निकासी टैंकर का ढक्कन वर्षों से नहीं था. कई बार संबंधित जेई को इसकी जानकारी दी गयी, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया. इसी लापरवाही के कारण मासूम बच्चे की जान चली गयी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




