ePaper

पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू व ग्रोवर साहब का मनाया गया जन्म दिवस

Updated at : 15 Nov 2025 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू व ग्रोवर साहब का मनाया गया जन्म दिवस

डीएवी पब्लिक स्कूल प्रांगण में शनिवार को वार्षिक खेल दिवस का आयोजन देश के सर्वप्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू व ग्रोवर साहब के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में किया गया.

विज्ञापन

डीएवी में बच्चों के बीच हुआ वार्षिक खेल दिवस का आयोजन सहरसा. डीएवी पब्लिक स्कूल प्रांगण में शनिवार को वार्षिक खेल दिवस का आयोजन देश के सर्वप्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू व ग्रोवर साहब के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में किया गया. सर्वप्रथम विद्यालय परंपरा के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन हवन-पूजन से शुरू की गयी. हवन कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र बच्चे रहे. स्कूल प्रांगण में सारे बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ संजय कुमार ने मुख्य अतिथि रूप में आये विनोद कुमार सिंह का स्वागत पुष्पगुच्छ प्रदान कर किया. बाल दिवस पर असेंबली का आयोजन शिक्षकों ने किया व संपूर्ण असेंबली का संपादन शिक्षकों द्वारा किया गया. इस मौके पर कुमारी प्रियंका मीनू व रिंकी कुमारी ने तोतली आवाज में कविता गायन किया. इस अवसर पर प्राचार्य ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में पंडित जवाहर लाल नेहरू के 125वीं जन्मदिवस के अवसर पर विद्यालय के बच्चों को व डीएवी परिवार से जुड़े सभी अभिभावकों को ढेर सारी शुभकामना दी. आगे कहा कि चाचा नेहरू ना केवल भारत के प्रधानमंत्री थे. बल्कि वे बच्चों के सच्चे मित्र भी थे. उन्होंने एक बार कहा था बच्चे बगीचे में कलियों की तरह होते हैं, उन्हें प्यार व सावधानीपूर्वक पोषित किया जाना चाहिए. बच्चों के प्रति उनके प्यार व उनके भविष्य के प्रति उनकी दृष्टि के कारण ही उन्हें चाचा की उपाधि मिली. साथ ही डीएवी विद्यालय के प्रोद्ध व्यक्ति ग्रोवर साहब की सादगीपूर्ण जीवनशैली से बच्चों को अवगत कराते कहा कि आज बिहार, झारखंड, ओडिशा सहित अन्य राज्यों में कई डीएवी विद्यालयों को स्थापित करने के पीछे उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता. साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेल के महत्व को बताया. इसी क्रम में वार्षिक खेल प्रतियोगिता में कक्षा एलकेजी से कक्षा आठवीं तक के छात्रों ने रंगीन गेंद चयन, 20 मीटर दौड़, 60 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़, सुई-धागा दौड़, चम्मच-कंचा दौड़ सहित दर्जनों स्पर्धाओं में हर्षोल्लास के साथ भाग लिया. अंत में प्राचार्य व मुख्य अतिथि ने सभी विजेताओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया व शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ. मौके पर विद्यालय के शिक्षक चिंटू चंदन, उर्वशी कुमारी, महारानी कुमारी, डेजी, आमला, सपना आनंद, कस्तूरबा व अन्य शिक्षक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन