अमरपुर में प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय का हुआ उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन
अमरपुर में प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय का हुआ उद्घाटन

प्रखंड क्षेत्र के अमरपुर पंचायत के पुराने पंचायत भवन में मंगलवार को प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय का उद्घाटन जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ कुमुद कुमार ने फीता काट कर किया.

विज्ञापन

कहरा. प्रखंड क्षेत्र के अमरपुर पंचायत के पुराने पंचायत भवन में मंगलवार को प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय का उद्घाटन जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ कुमुद कुमार ने फीता काट कर किया. इस मौके पर मुख्य पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुमुद कुमार ने कहा कि जबतक स्थायी रूप से अपना पशु-चिकित्सालय नहीं बन जाता है, तब-तब इसी भवन से ही पशुओं से संबंधित सभी प्रकार की इलाज जारी रहेगा. पशुओं से संबंधित सभी दवाओं के साथ-साथ पशु का बंध्याकरण, टीकाकरण सहित अन्य पशु से संबंधित सभी बीमारी का इलाज सुचारू रूप से किया जायेगा. मालूम हो कि इस क्षेत्र में पशु चिकित्सालय नहीं रहने के कारण क्षेत्र के पशुपालकों को झोला छाप पशु-चिकित्सको पर आश्रित रहना पड़ता था या जिला मुख्यालय स्थित पशु चिकित्सालय जाने को मजबूर रहते थे. पशु चिकित्सालय के बनने से क्षेत्र के पशुपालकों को सुविधा प्रदान होगी. इस मौके पर पशु चिकित्सक डॉ अजीत कुमार, सहायक कुक्कुट पदाधिकारी रोहित कुमार, मुखिया लक्ष्मण राम, पूर्व उप प्रमुख सह समाज सेवी अनिल कुमार यादव, पूर्व पैक्स अध्यक्ष शिवकुमार यादव, उप मुखिया मनोज साह, इंदल यादव, खुर्शीद आलम उर्फ मुन्ना, बेचन राम, मुकेश कुमार, दीपक कुमार, सरपंच दिलीप शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, बालाजी, पंकज भगत सहित अन्य ग्रामीण और पशुपालक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन