समाहरणालय स्थित एसडीएम कोर्ट की छत पर लगी आग

Updated:
विज्ञापन
समाहरणालय स्थित एसडीएम कोर्ट की छत पर लगी आग

समाहरणालय परिसर स्थित एसडीएम कोर्ट की छत पर मंगलवार की दोपहर अचानक आग लगने से परिसर एवं आसपास अफरातफरी मच गयी.

विज्ञापन

कर्मियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

कर्मचारियों ने पाइप जोड़कर सीढ़ी के सहारे पाया आग पर काबू, मची अफरातफरी

सहरसा. समाहरणालय परिसर स्थित एसडीएम कोर्ट की छत पर मंगलवार की दोपहर अचानक आग लगने से परिसर एवं आसपास अफरातफरी मच गयी. आग की लपटें उठते देख कार्यालय कर्मियों एवं आम लोगों में हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. हालांकि इससे पहले ही कार्यालय कर्मियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए पानी का पाइप जोड़कर सीढ़ी के सहारे छत पर पहुंच आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया. कर्मचारियों की त्वरित कार्रवाई एवं सामूहिक प्रयास से आग पर जल्द ही पूरी तरह काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है. घटना के बाद समाहरणालय परिसर में काफी देर तक लोगों की भीड़ लगी रही.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन