जमीन विवाद में मारपीट, एक जख्मी

Updated:
विज्ञापन
जमीन विवाद में मारपीट, एक जख्मी

थाना क्षेत्र के मनौरी गांव में बीते मंगलवार की देर रात पुराने जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. देखते ही देखते जमकर मारपीट हुई.

विज्ञापन

सोनवर्षाराज. थाना क्षेत्र के मनौरी गांव में बीते मंगलवार की देर रात पुराने जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. देखते ही देखते जमकर मारपीट हुई. जिसमें एक पक्ष के रंजीत यादव को गंभीर चोट लगी, उसका सिर फट गया. घटना के बाद आनन-फानन में घायलों को परिजनों के द्वारा स्थानीय सीएचसी इलाज के लिए ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल रंजीत यादव को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. इस बाबत पीड़ित के छोटे भाई घनश्याम यादव ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर कहासुनी होते ही विपक्षी दिनबंधु यादव और कौशल कुणाल सपरिवार लाठी-डंडे हरबे हथियार से लैस होकर मारपीट करने लगा, जिससे मेरे भाई के सिर पर खंती से जानलेवा हमला किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन