देसी शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

देसी शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
सौरबाजार . देसी चुलाई शराब के साथ सौरबाजार पुलिस ने रविवार को एक महिला तस्कर को गिरप्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि रामपुर पंचायत के बरसम गांव में मोहन पासवान की पत्नी सोनिया देवी अंडा दुकान की आड़ में शराब की तस्करी करती थी. जिसकी सूचना पर की गई कार्रवाई में 5 लीटर शराब के साथ उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. वहीं सौरबाजार नगर पंचायत के जीरोमाइल चौक से दिलीप यादव नामक एक व्यक्ति को नशे की हालत में हंगामा करते गिरफ्तार किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




