छात्राओं को आशावादी व अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहने की दी सीख

Published by :Dipankar Shriwastaw
Published at :20 Jul 2025 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
छात्राओं को आशावादी व अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहने की दी सीख

रमेश झा महिला महाविद्यालय के स्नातकोत्तर गृहविज्ञान विभाग की द्वितीय सेमेस्टर की छात्राओं द्वारा सत्र 2023-25 की उत्तीर्ण छात्राओं के लिए विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

रमेश झा महिला कॉलेज में स्नातकोत्तर गृहविज्ञान की उत्तीर्ण छात्राओं को दी गयी विदाई

सहरसा. रमेश झा महिला महाविद्यालय के स्नातकोत्तर गृहविज्ञान विभाग की द्वितीय सेमेस्टर की छात्राओं द्वारा सत्र 2023-25 की उत्तीर्ण छात्राओं के लिए विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी प्राचार्य डॉ एके ठाकुर, डॉ अनिल कुमार, डॉ अभय कुमार एवं गृहविज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ वरुण कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम को संबोधित करते प्रो इंचार्ज ने छात्राओं को स्वलंबित एवं आगे बढ़ने का संदेश दिया एवं स्नातकोत्तर गृहविज्ञान विभाग की नियमित कक्षा व्यवस्था की भी सराहना की. डॉ अनिल कुमार ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की. डॉ अभय कुमार ने स्नातकोत्तर गृहविज्ञान विभाग की नियमित वर्ग संचालन, औद्योगिक परिभ्रमण जैसे कार्यों की सराहना करते कहा कि ऐसा करने से हमारे बच्चे भविष्य में एक सफल नागरिक बन सकेंगे. अंत में विभागाध्यक्ष डॉ वरुण कुमार ने सभी छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी. साथ ही उन्हें जीवन में हमेशा आशावादी एवं अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहने की सीख दी.

विभागाध्यक्ष ने कहा कि हम निरंतर अपने लक्ष्य को लेकर तर्कशील, ईमानदारीपूर्वक, नैतिक मूल्य एवं पूरे मनोयोग से प्रयासरत रहे तो जीवन में ऐसा कोई कार्य या क्षेत्र नहीं है जिसमें हम सफल नहीं हो सकते. मौके पर डॉ सूर्यमणि कुमार, डॉ एके पाण्डेय, डॉ अजीता प्रियदर्शी, डॉ निक्की, डॉ अनुजा, डॉ श्वेता शरण, डॉ पारुल वर्मा, डॉ भारती सिंहा, डॉ प्रभा कुमारी सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे. मंच का सफल संचालन रुचि कुमारी ने किया एवं पूर्ववर्ती छात्राओं में राजनंदनी, शोभा, मनीषा सहित अन्य ने अपने अपने अनुभव साझा किया. मौके पर विभाग की सभी पूर्ववर्ती एवं वर्तमान छात्राएं मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन