ePaper

31 अगस्त को मशहूर गायिका इशरत जहां आयेंगी सिमरी बख्तियारपुर

Updated at : 20 Aug 2024 6:21 PM (IST)
विज्ञापन
31 अगस्त को मशहूर गायिका इशरत जहां आयेंगी सिमरी बख्तियारपुर

31 अगस्त को मशहूर गायिका इशरत जहां आयेंगी सिमरी बख्तियारपुर

विज्ञापन

सिमरी बख्तियारपुर. प्रखंड के बलवाहाट काठो स्थित प्रसिद्ध बाबा मटेश्वरधाम मंदिर प्रांगण में भादो मास की दूसरे रविवार को प्रारंभ होने वाले 216 फीट कांवर पदयात्रा की तैयारी जोर शोर से चल रही है. सुल्तानगंज के दर्जनों कारीगर कांवड़ को तैयार करने में दिन रात लगे हैं. इस बार कांवर पर 12 ज्योतिर्लिंग के साथ अयोध्या का राम मंदिर कांवड़ की प्रतिकृति में आकर्षण का केंद्र होगा. इसके अलावे मटेश्वर धाम का अद्भुत शिवलिंग, बाबा बासुकीनाथ मंदिर, भारत माता की मूर्ति सहित अन्य देवी देवताओं की प्रतिकृति बनायी जा रही है. एक सितंबर को पहुंचेगा मटेश्वर धाम मंदिर कमेटी सह 216 फीट कांवड़ पदयात्रा कमेटी के लोगों ने बताया कि 30 अगस्त को मुंगेर के छर्रापट्टी से स्नान कर जल लेकर इस यात्रा की शुरूआता होगी. जो एक सितंबर को विभिन्न मार्गों से चलकर बाबा मटेश्वर में जलार्पण के साथ संपन्न होगी. कांवड निर्माण में सुल्तानगंज के कारीगर राजा, शिव, विनय, महाराजा सहित दर्जनों कारीगर लगे हुए हैं. लाखों की लागत से निर्माणाधीन 216 फीट कांवड़ पदयात्रा श्रावणी मटेश्वर महोत्सव के मौके पर हर वर्ष निकाली जाती है. प्रबंधन कमेटी ने बताया कि इस मौके पर भक्ति संगीत का भव्य आयोजन किया गया है. राज्य स्तर के नामचीन कलाकारों का समागम श्रद्धालुओं को देखने को मिलेगा. कोलकाता की झांकी टीम मचाएगी धूम पदयात्रा की जानकारी देते कमेटी के सदस्यों ने बताया कि मुंगेर के छर्रापट्टी में उत्तरवाहिनी गंगा से जल भर कर पदयात्रा की विधिवत शुरुआत होगी. गंगा घाट से खगड़िया होते कांवर यात्रा मानसी में रात्रि विश्राम करेगी. मानसी से अगले दिन बदला घाट, धमारा घाट के मां कात्यायनी मंदिर के रास्ते 31 अगस्त को कांवर यात्रा सिमरी बख्तियारपुर पहुंचेगी. सिमरी बख्तियारपुर में बोलबम सेवा समिति के द्वारा भव्य कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है. बोलबम सेवा समिति के अध्यक्ष शंकर भगत ने बताया कि 216 फीट के कांवर के आगमन के मौके पर श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए भव्य जागरण का आयोजन हो रहा है. जिसमें मशहूर गायिका इशरत जहां अपनी प्रस्तुति देंगी. इसके साथ ही कोलकाता के भास्कर ग्रुप झांकी के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे. साथ ही गायक शुभम भास्कर भी अपनी प्रस्तुति दे डाक बमों को झूमने पर मजबूर करेंगे. वहीं कटिहार के सिप्पू एंड ग्रुप के म्यूजिशियन भी उपस्थित हो कार्यक्रम में चार चांद लगाएंगे. उन्होंने कहा कि शिविर में समिति की ओर से शरबत, चाय, दवा की व्यवस्था रहेगी. यहां भोजन के बाद रात्रि विश्राम कर श्रद्धालु कांवर के साथ पुनः सुबह बाबा मटेश्वर धाम के लिए प्रस्थान कर बाबा मटेश्वर के शिवलिंग पर जलाभिषेक करेगें. वहीं शाम में मंदिर प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन