व्यय प्रेक्षक ने एमसीएमसी कोषांग का किया निरीक्षण, दिया दिशा-निर्देश

व्यय प्रेक्षक अरविंद कुमार चौरसिया ने मंगलवार को विधानसभा आम निर्वाचन को लेकर जिला जनसंपर्क कार्यालय में संचालित एमसीएमसी कोषांग का निरीक्षण किया.
सहरसा. व्यय प्रेक्षक अरविंद कुमार चौरसिया ने मंगलवार को विधानसभा आम निर्वाचन को लेकर जिला जनसंपर्क कार्यालय में संचालित एमसीएमसी कोषांग का निरीक्षण किया. निरीक्षण क्रम में उन्होंने कार्यरत कर्मियों से सोशल मीडिया, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अनुश्रवण के लिए किये जा रहे प्रयासों के संबंध में पूछताछ की. विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार सोशल मीडिया के सतत अनुश्रवण एवं तदनुसार आवश्यक कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया. इस मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी एमसीएमसी कोषांग, सहायक आयुक्त वाणिज्य कर कार्यालय सह नोडल पदाधिकारी निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग भी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










