5वें बिहार थांग-टा स्टेट चैंपियनशिप में जिले के आठ खिलाड़ी लेंगे भाग

मुजफ्फरपुर में आयोजित होने वाले 5वें बिहार थांग-टा स्टेट चैंपियनशिप में जिले के आठ प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.
सहरसा. मुजफ्फरपुर में आयोजित होने वाले 5वें बिहार थांग-टा स्टेट चैंपियनशिप में जिले के आठ प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. यह प्रतियोगिता खेलो इंडिया स्कूल गेम्स ऑफ इंडिया से एफिलिएटेड है और इसमें राज्य भर के खिलाड़ी अपनी मार्शल आर्ट्स प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. टीम का नेतृत्व कर रहे टीम मैनेजर जे के अमर ने बताया कि थांग-टा एक पारंपरिक मार्शल आर्ट है, जो शारीरिक दक्षता, अनुशासन और आत्मरक्षा के लिए जाना जाता है. खिलाड़ियों ने बीते महीनों से कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास के जरिये इस प्रतियोगिता के लिए तैयारी की है. प्रतियोगिता मुजफ्फरपुर में 26 और 27 जुलाई को आयोजित होने जा रही है. डिस्ट्रिक्ट थांग-टा एसोसिएशन सहरसा के अंतर्गत चयनित खिलाड़ियों में सरस्वती कुमारी, नमिता प्रियदर्शिनी, चिंकी कुमारी, शिव प्रकाश, बाबुल कुमार, धीरज कुमार और सत्यम कुमार व टीम कोच ए के मुन्ना शामिल हैं. जिला थांग-टा संघ ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं और आशा जताई है कि वे अपने प्रदर्शन से राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बनायेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










