कचरे के कारण सब्जी मंडी सड़क निर्माण में आ रही दिक्कत

Updated:
विज्ञापन

कचरे के कारण सब्जी मंडी सड़क निर्माण में आ रही दिक्कत

विज्ञापन

यत्र तत्र सड़क पर फेंक दिए जाते हैं कचरा चांदनी चौक से सब्जी मंडी होकर शंकर चौक तक रेलवे बनायेगी सड़क सहरसा . अमृत भारत स्टेशन को जोड़ने वाली चांदनी चौक से सब्जी मंडी होकर शंकर चौक तक सड़क निर्माण में सड़क पर बेवजह फेंके जा रहे कूड़ा-कचरा सड़क निर्माण में बाधक बन रही है. दरअसल सहरसा जंक्शन अमृत भारत स्टेशन बनकर पूरी तरह से तैयार है. पीएमओ कार्यालय से इसकी उद्घाटन की तिथि कभी भी जारी हो सकती है. ऐसे में रेलवे अमृत भारत स्टेशन तक पहुंचने के लिए शंकर चौक सब्जी मंडी के रास्ते चांदनी चौक तक सड़क का निर्माण करायेगी, जो कि स्टेशन को जोड़ने वाली मुख्य सड़क होगी. हालांकि रेल विभाग द्वारा निर्माण कार्य चांदनी चौक के पास से शुरू कर दिया गया है. लेकिन सब्जी मंडी से शंकर चौक तक के बीच रोजाना सड़ी गली सब्जी और कचरा सड़क पर ही फेंक दिया जाता है. ऐसे में कचरा जमा होने के कारण सड़क निर्माण में देरी आ रही है. इसके अलावा सब्जी मंडी से शंकर चौक तक अतिक्रमण की भी समस्या है. हालांकि संबंधित विभाग और आरपीएफ द्वारा अतिक्रमण हटाया जा रहा है. वहीं व्यापारी और खुदरा सब्जी विक्रेता को अतिक्रमण नहीं करने और सड़क पर कचरा नहीं फेंकने के लिए सुझाव भी दिया गया है. हालांकि सड़क निर्माण को लेकर सब्जी मंडी से शंकर चौक तक के बीच जो भी अनाधिकृत दुकान थी, संबंधित विभाग द्वारा नोटिस देकर हटाया गया है. वहीं दुकानदारों को फिर से अतिक्रमण नहीं करने के लिए सलाह दी गयी है. 7 मीटर चौड़ा और200 मीटर लंबी होगी सड़क शंकर चौक से सब्जी मंडी चांदनी चौक तक अमृत भारत स्टेशन को जोड़ने वाली मुख्य सड़क 200 मीटर लंबी और 7 मीटर चौड़ी होगी. हालांकि सड़क का निर्माण कार्य पहले ही होना था. लेकिन दुकानदारों की अवैध अतिक्रमण की वजह से निर्माण कार्य शुरू करने में देरी आ रही थी. अब हालांकि सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है. लेकिन सड़क पर रोजाना कचरा फेंके जाने की वजह से निर्माण कार्य में दिक्कतें आ रही है. संबंधित विभाग कचरा नहीं फेंकने के लिए सभी को सलाह दी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन