बिहार विधान परिषद में अस्थायी दुकानदारों के लिए वेंडिंग जोन की उठायी मांग

Updated:
विज्ञापन
बिहार विधान परिषद में अस्थायी दुकानदारों के लिए वेंडिंग जोन की उठायी मांग

शहर के बाजार में लगे अस्थायी दुकानदारों के लिए वेंडिंग जोन की मांग स्थानीय एमएलसी डॉ अजय कुमार सिंह ने सरकार से की है.

विज्ञापन

नगर विकास व आवास विभाग से 15 दिनों में मांगा प्रतिवेदन वेंडिंग जोन का निर्माण आवश्यकः एमएलसी सहरसा. शहर के बाजार में लगे अस्थायी दुकानदारों के लिए वेंडिंग जोन की मांग स्थानीय एमएलसी डॉ अजय कुमार सिंह ने सरकार से की है. श्री सिंह की मांग को बिहार विधान परिषद सचिवालय ने अग्रेतर कार्रवाई के लिए प्रधान सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग को भेजा है. उन्होंने कहा कि शहर के बाजार में अस्थायी दुकानदारों, ठेले वालों, रेहड़ी वालों की संख्या सैकड़ों में है. शहर के विभिन्न बाजार में उपलब्ध सरकारी जमीन पर वेडिंग जोन बनाकर उन अस्थायी विक्रेताओं को बसाने का अनुरोध विधान परिषद सदस्य ने किया है. उन्होंने बताया कि वीर कुंवर सिंह चौक स्थित जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पड़े सरकारी कॉलोनी, पूरब बाजार में जिला परिषद की जमीन, सहरसा बस्ती में उपलब्ध सरकारी भूमि, कचहरी चौक स्थित खाली भूखंड सहित अन्य खाली स्थानों पर छोटे दुकान निर्मित कर शहर को सुंदर व व्यवस्थित किया जा सकता है. विधान पार्षद श्री सिंह ने बिहार विधान परिषद में अस्थायी दुकानदारों के लिए शीघ्र स्थायी वेंडिंग जोन की मांग की है. वेडिंग जोन के निर्माण से सड़क पर अतिक्रमण मुक्त हो जायेगा एवं यातायात में सुविधा होगी. उन्होंने कहा कि नगर विकास एवं आवास विभाग से 15 दिनों में प्रतिवेदन की मांग बिहार विधान परिषद ने की है.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन