रेलमंत्री से वैशाली एक्सप्रेस के ठहराव की मांग

रेलमंत्री से वैशाली एक्सप्रेस के ठहराव की मांग
सिमरी बख्तियारपुर. खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद राजेश वर्मा ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर सिमरी बख्तियारपुर के बहुप्रतिक्षित मांग में शामिल वैशाली एक्सप्रेस के ठहराव की मांग रेलमंत्री से की है. रेलमंत्री को दिये पत्र में सांसद ने कहा है कि सिमरी बख्तियारपुर क्षेत्र के लोगो के लिए लंबे समय से वैशाली एक्सप्रेस क�� ठहराव की मांग रही है. जिससे इस क्षेत्र की कनेक्विटी में बड़ा बदलाव आयेगा. इसलिए इस ट्रेन का ठहराव सिमरी बख्तियारपुर मे सुनिश्चित किया जाये. इसके अलावे दिल्ली – डिब्रुगढ़ राजधानी एक्सप्रेस का खगड़िया मे ठहराव हो. ताकि खगड़िया जिले की सीमा से जो अन्य सीमाएं सटती है, वहां के यात्रियों को पूर्वोत्तर जाने में सहूलियत हो. साथ ही अलौली स्टेशन से पैसेंजर ट्रेनों की शुरुआत हो. वहीं महेशखूंट – गोगरी मार्ग में आरओबी का निर्माण हो. सांसद ने कहा कि सभी मांगों पर केंद्रीय रेल मंत्री ने गंभीरता पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया. फोटो – सहरसा 21 – रेलमंत्री से मिलते सांसद.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










