फुटपाथ दुकानदारों के लिए वेन्डिंग जोन बनाने की मांग

Published by : Dipankar Shriwastaw Updated At : 07 Dec 2025 6:00 PM

विज्ञापन

फुटपाथ दुकानदारों के लिए वेन्डिंग जोन बनाने की मांग

विज्ञापन

सभी फूटपाथ दुकानदारों को बसाये जिला प्रशासन व नगर निगम फुटपाथ दुकानदार संघ ने आयुक्त को दिया आवेदन सहरसा. फुटपाथ दुकानदार संघ ने कोसी प्रमंडलीय आयुक्त को नगर निगम क्षेत्र में वीर कुंवर सिंह चौक पर वेडिंग जोन बनाने व बिना बताये फुटपाथ दुकानदारों को उजाड़ने पर रोक लगाने की मांग को लेकर आवेदन दिया है. दिये आवेदन में फुटपाथ दुकानदार संघ अध्यक्ष शंकर कुमार ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में वीर कुंवर सिंह चौक के पास दोनों ओर वेडिंग जोन बनाने की मांग लंबे अरसे से फुटपाथ दुकानदार करते आ रहे हैं. वर्ष 2017 में ही तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश राम के समय टीवीसी की बैठक में वीर कुंवर सिंह चौक पर प्रतिमा के उत्तर पश्चिम दिशा में बस स्टॉप तक एवं उत्तर राजकीय कन्या उच्च विद्यालय से 50 मीटर दक्षिण से लेकर सड़क के दोनों ओर रमेश झा महिला महाविद्यालय तक वेडिंग जोन स्वीकृत हुआ था. इसके अतिरिक्त और कई वेंडिंग जोन स्वीकृत हुए थे. सीमांकन एवं डीपीआर भी बन गया था. लेकिन आज तक वेंडिंग जोन का बोर्ड नहीं लग पाना प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा कई बार फुटपाथ दुकानदारों को वेडिंग जोन में बसाने की मांग को लेकर आंदोलन भी हुआ. उन्होंने कहा कि बिना बसाये किसी भी फुटपाथ दुकानदार को नहीं उजाड़ा जाय. आवेदन में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले एवं उच्च न्यायालय के सिडब्लूजेसी नम्बर 17976/2019 के फैसले एवं पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेंटी शहरी विकास की 2021 की रिपोर्ट में स्पष्ट कहा गया है कि जब तक सर्वेधारी फुटपाथ दुकानदारों को बसाया नहीं जायेगा तब तक हटाया नहीं जायेगा. नगर निगम व जिला प्रशासन वेंडिंग जोन घोषित कर सर्वेधारी सभी फुटपाथ दुकानदारों को नहीं बसाने पर संगठन चरणबद्ध आंदोलन चलाने के लिए बाध्य होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन