उमस भरी गर्मी में लगातार हो रही बिजली की कटौती से उपभोक्ता आक्रोशित
Author Dipankar shriwastaw
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र में विगत एक माह से लगातार हो रही बिजली की कटौती से उपभोक्ता का आक्रोश चरम पर पहुंच गया है.
विज्ञापन
बिजली कटौती में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
सत्तरकटैया. प्रखंड क्षेत्र में विगत एक माह से लगातार हो रही बिजली की कटौती से उपभोक्ता का आक्रोश चरम पर पहुंच गया है. कई उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग की कार्य शैली पर सवाल खड़ा कर दिया है और आंदोलन की चेतावनी दी है. पिछले एक सप्ताह से प्रचंड धूप व उमस भरी गर्मी हो रही है. इस मौसम में आम जन जीवन की सुरक्षा के लिए निर्बाध रूप से बिजली व पानी की आपूर्ति अति आवश्यक है. लेकिन बिजली विभाग का ध्यान आकृष्ट नहीं हो पा रहा है. उपभोक्ताओं ने बताया कि खोनहा पावर ग्रिड के विशनपुर व भरना फीडर में रात्रि में भी कई बार बिजली काटी जाती है. जिसके कारण चैन की नींद भी हराम हो गयी है. उपभोक्ताओं ने बिजली कटौती में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है. इस मामले में पूछने पर बिजली विभाग के जेई अमित कुमार ने बताया कि सहरसा से ही बिजली की कटौती की जा रही है. जरूरत के हिसाब से बिजली की आपूर्ति नहीं की जा रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










