निगम क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध : महापौर
Author Dipankar shriwastaw
Updated:
विज्ञापन

नगर निगम सभागार में बुधवार को महापौर बैन प्रिया की अध्यक्षता में साधारण बैठक आहूत की गयी.
विज्ञापन
महापौर, उप महापौर व नगर आयुक्त ने निगम के अतिक्रमित जमीन का लिया जायजा
सहरसा. नगर निगम सभागार में बुधवार को महापौर बैन प्रिया की अध्यक्षता में साधारण बैठक आहूत की गयी. बैठक में जिलाधिकारी दीपेश कुमार, उप महापौर उमर हयात, निगम आयुक्त प्रभात कुमार झा जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सह विशेष कार्य पदाधिकारी अमित कुमार सहित अन्य निगम पार्षद एवं पदाधिकारी मौजूद थे. बैठक में जिलाधिकारी ने नव निर्वाचित निगम पार्षद वार्ड नंबर 19 अनुप्रिया को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. बैठक के बाद महापौर, उप महापौर एवं नगर आयुक्त ने सूर्या हॉस्पिटल के पास नगर निगम की अतिक्रमित जमीन एवं सदर अस्पताल में प्रस्तावित वृद्धजन आश्रय स्थल का जायजा लिया. महापौर ने कहा कि वे सभी नगर निगम क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं. उप महापौर ने कहा कि नगर निगम की अतिक्रमित जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जायेगा. नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम के पास विकास कार्य करने का असीमित संसाधन एवं संभावना है. जिसको धरातल पर उतारा जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










