ePaper

प्रतिबंधित कोडिन युक्त कफ सिरप पकड़ने गयी पुलिस और ग्रामीणों में झड़प

Updated at : 21 Jul 2025 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
प्रतिबंधित कोडिन युक्त कफ सिरप पकड़ने गयी पुलिस और ग्रामीणों में झड़प

कफ सिरप पकड़ने गयी पुलिस पर तस्करों और पुलिस के बीच झड़प में पुलिस गाड़ी का शीशा टूटने के साथ कई पुलिस कर्मी भी मामूली चोटिल हुए हैं.

विज्ञापन

मुख्य अभियुक्त समेत तीन तस्करों

को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

पुलिस ने 15 नामजद व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला

ग्रामीणों का आरोप : निर्दोष लोगों को भी पीटने लगी पुलिस

सौरबाजार. गुप्त सूचना के आधार पर प्रतिबंधित कोडिन युक्त कफ सिरप पकड़ने गयी पुलिस पर तस्करों और पुलिस के बीच झड़प में पुलिस गाड़ी का शीशा टूटने के साथ कई पुलिस कर्मी भी मामूली चोटिल हुए हैं. घटना सौरबाजार थाना क्षेत्र के चंदौर पूर्वी पंचायत स्थित सखुआ गांव वार्ड नंबर 13 से जुड़ा हुआ है.

जानकारी के अनुसार सौरबाजार पुलिस को सूचना मिली कि सखुआ गांव में नवीन कुमार के यहां भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवा तस्करी करने की नियत से मंगवायी गयी है. जिसके बाद एसआइ राघवेंद्र कुमार के नेतृत्व में रविवार देर शाम छापेमारी करने गयी पुलिस ने नवीन के भूसा घर में रखे लगभग दो हजार 350 बोतल प्रतिबंधित कोडिन युक्त कफ सिरप बरामद किया, जिसे पुलिस गाड़ी में लादने के दौरान तस्कर के समर्थकों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया. इस दौरान पुलिस और तस्कर समर्थकों के बीच झड़प भी हुई, जिसमें पुलिस गाड़ी का शीशा टूटने के साथ-साथ कई पुलिस कर्मी भी मामूली चोटिल हुए. घटना के बाद पुलिस ने 15 नामजद और अन्य अज्ञात लोगों पर पुलिस के साथ झड़प करने और नशीली पदार्थों की तस्करी करने वाले लोगों को संरक्षण देने समेत अन्य आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने सखुआ गांव निवासी बनारसी यादव और संजीत कुमार दोनों पिता पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है, जबकि घटना का मुख्य अभियुक्त नशीली पदार्थों की तस्करी करने वाले नवीन कुमार को भी पुलिस गिरफ्तार कर लिया है.

इधर ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने नवीन कुमार के घर से प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है, उस पर कार्रवाई होनी चाहिए. लेकिन आसपास के कई निर्दोष लोग, जिनसे तस्कर से कोई लेना-देना नहीं है, उन्हें जबरन उनके घर में घुसकर पीटा गया है. कई बुजुर्ग और महिलाओं को पुलिस ने बेवजह पीटकर जख्मी कर दिया है, जो इलाजरत हैं. तो वहीं पुलिस का आरोप है कि नशीली पदार्थों की तस्करी करने वाले के विरुद्ध पुलिस द्वारा कार्रवाई किए जाने के कारण स्थानीय लोग उन्हें बचाने और छुड़ाने के उद्देश्य से पुलिस से उलझ गये, जिसमें कई पुलिस कर्मी घायल हुए. साथ ही पुलिस गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया गया. थानाध्यक्ष अजय पासवान ने बताया कि प्रतिबंधित कोडिन युक्त कफ सिरप की सूचना पर छापेमारी करने गयी पुलिस ने भारी मात्रा में भूसा घर से कोरेक्स बरामद किया. जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस के साथ हाथापाई की गयी और तस्कर को भगा दिया गया, हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन