बीएनएमयू कर्मियों का सामूहिक अवकाश 20 को, मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन का ऐलान

Updated:
विज्ञापन
बीएनएमयू कर्मियों का सामूहिक अवकाश 20 को, मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन का ऐलान

भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय प्रक्षेत्र के विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मियों ने आगामी 20 मई को सामूहिक अवकाश पर रहते हुए विश्वविद्यालय मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की है.

विज्ञापन

15 सूत्री मांगों को लेकर विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मियों ने आंदोलन की दी चेतावनी

सहरसा. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय प्रक्षेत्र के विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मियों ने आगामी 20 मई को सामूहिक अवकाश पर रहते हुए विश्वविद्यालय मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की है. यह निर्णय बिहार स्टेट विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर लिया गया है. इस संबंध में प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष अखिलेश कुमार एवं प्रक्षेत्रीय मंत्री प्रमोद कुमार ने कुलपति को पत्र भेजकर जानकारी दी है. उन्होंने कर्मचारियों की 15 सूत्री मांगों का उल्लेख करते हुए सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुरूप वेतन एवं पेंशन भुगतान, वेतन सत्यापन कोषांग की मनमानी पर रोक, धारित पद के अनुरूप वेतनमान एवं शिक्षकेतर कर्मियों की सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने की मांग उठायी है. इसके अलावा डीए बकाया भुगतान, नवअंगीभूत कर्मियों को सातवें वेतनमान का लाभ तथा दैनिक वेतनभोगी, संविदा एवं आउटसोर्स कर्मियों के सेवा समायोजन जैसी मांगें भी प्रमुख रूप से रखी गयी है. महासंघ ने कहा कि मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जायेगा. इसकी प्रतिलिपि कुलाधिपति, कुलसचिव, जिलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को भी भेजी गयी है.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन