मनाया गया बिरसा मुंडा जन जनजाति गौरव उत्सव

Updated:
विज्ञापन
मनाया गया बिरसा मुंडा जन जनजाति गौरव उत्सव

पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय बरियाही में शनिवार को बिरसा मुंडा जन जनजाति गौरव उत्सव के रूप में मनाया गया.

विज्ञापन

कहरा. पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय बरियाही में शनिवार को बिरसा मुंडा जन जनजाति गौरव उत्सव के रूप में मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के उप प्राचार्य नीलम कुमारी सहित सभी शिक्षक और बच्चों ने बिरसा मुंडा के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया. उप प्रचार्या नीलम कुमारी ने बताया कि एक से 15 नवंबर तक विद्यालय में जन जाति गौरव दिवस के अवसर पर बच्चों ने निबंध, भाषण, नृत्य, कविता में बढ़-चढ़ भाग लिया. वहीं बाल दिवस के मौके पर देश के पहले प्रधानमंत्री चाचा पंडित जवाहर लाल नेहरू को भी याद किया गया. इस मौके पर मौजूद शिक्षक एस के झा, गोपाल मिश्र, बालेंदु प्रसाद सिंह, एस के साह, अजय कुमार, नीरज कुमार, डॉ अरविंद कुमार यादव, डॉ प्रदीप कुमार चौधरी, पूनम कुमारी सहित सभी बच्चे मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन