14 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार

गश्ती के दौरान खिल्हा चौक के समीप छापेमारी की गयी
सोनवर्षाराज. बसनही थाना पुलिस ने खिल्हा चौक के समीप छापेमारी कर एक बाइक सवार तस्कर को 14 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने बताया कि गश्ती के दौरान खिल्हा चौक के समीप छापेमारी की गयी. इस दौरान एक बाइक सवार को रोके जाने व जांच के क्रम में बाइक की डिक्की में छुपाकर ले जा रहे 14 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया गया. बरामद शराब व बाइक को जब्त कर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया. जिसकी पहचान महुआ बाजार निवासी नुनूलाल मंडल उर्फ बाबाजी मंडल के रूप में की गयी. जिसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




