खतियानी जमीन पर कब्जा करने को ले डीएम व एसपी को दिया आवेदन

Updated:
विज्ञापन
खतियानी जमीन पर कब्जा करने को ले डीएम व एसपी को दिया आवेदन

जिले के नवहट्टा नगर पंचायत के वार्ड आठ निवासी लालमोहर महतो पिता स्व महेंद्र महतो ने डीएम सहित पुलिस अधीक्षक को उनके खतियानी जमीन पर घर बनाने से रोकने को लेकर आवेदन दिया.

विज्ञापन

सहरसा. जिले के नवहट्टा नगर पंचायत के वार्ड आठ निवासी लालमोहर महतो पिता स्व महेंद्र महतो ने डीएम सहित पुलिस अधीक्षक को उनके खतियानी जमीन पर घर बनाने से रोकने को लेकर आवेदन दिया. दिये आवेदन में लालमोहर ने कहा कि उनकी खतियानी जमीन है, जिसकी मालगुजारी रसीद का लगातार भुगतान करते आ रहे हैं. इस जमीन पर उनका कब्जा चला आ रहा है. अब उनके बगल के पड़ोसी रंजीत महतो व ललन महतो दोनों पिता कन्हैया महतो बिना कोई हक व सरोकार के बलपूर्वक हरबे हथियार से लैस होकर गृह निर्माण का कार्य कराना चाहता है. वहीं विरोध करने पर दोनों नामित व्यक्ति रंगदारी में 50 हजार रुपये मांग करते खुले आम धमकी देते हैं कि जबतक रंगदारी का रकम पूरा नहीं होगा, तब तक तुमको एवं तुम्हारे परिवार को परेशान करते रहेंगे. लाचार होकर इस संबंध में आवेदन एक नवंबर को थानाध्यक्ष नवहट्टा एवं अंचलाधिकारी को दिया. लेकिन इस दिशा में आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. पीड़ित ने इंसाफ की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन