ePaper

Good News: 12 से चलेगी अमृतसर-सहरसा विशेष ट्रेन, देखें ट्रेन नंबर और रूट

Updated at : 07 May 2025 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Train News

सांकेतिक फोटो

Good News: रेलवे यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए भारतीय रेलवे अमृतसर और सहरसा के बीच चलने वाली विशेष गाड़ी चलाने जा रही है. यह ट्रेन सीवान और छपरा जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी.

विज्ञापन

Good News: रेलवे यात्रियों की सुविधा हेतु 04618/04617 अमृतसर-सहरसा-अमृतसर वाया सीवान, छपरा द्विसाप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचालन अमृतसर से 12 मई से आठ जुलाई तक प्रत्येक सोमवार औऱ मंगलवार को तथा सहरसा से 14 मई से 10 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार एवं बृहस्पतिवार को 18 फेरों हेतु किया जायेगा.

ट्रेन के बारे में जानिए

04618 विशेष गाड़ी 12 मई से 08 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार एवं मंगलवार को अमृतसर से रात्रि 08.10 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर से शाम 05.20 बजे, सिवान से रात्रि 07.22 बजे, छपरा से रात्रि 08.30 बजे छूटकर तीसरे दिन सहरसा रात्रि 03.00 बजे पहुंचेगी.

वापसी यात्रा में 04617 सहरसा-अमृतसर द्विसाप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 14 मई से 10 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार एवं बृहस्पतिवार को सहरसा से सुबह 05.00 बजे प्रस्थान कर सीवान से अपराह्न 01.32 बजे, गोरखपुर से शाम 04.10 बजे छूटकर दूसरे दिन अमृतसर अपराह्न 02.00 बजे पहुंचेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें:  पटना में 7 मई को रात 7 बजे से ब्लैकआउट, युद्ध जैसी स्थिति से निपटने की तैयारी, DM और SSP ने जारी किया निर्देश

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन