अमरपुर के युवक की मलेशिया में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन
अमरपुर के युवक की मलेशिया में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

अमरपुर के युवक की मलेशिया में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव के एक युवक की मलेशिया में मौत हो गई. इस घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. ग्रामीणों ने बताया कि गांव के शंकर मंडल का पुत्र श्रवण मंडल (36) 2017 में नौकरी करने मलेशिया गया था. छुट्टियों में वह घर आते रहता था. इस बार भी वह घर आने की तैयारी कर रहा था. गत बुधवार को मृतक ने मोबाइल से अपने घर वालों से बात की थी. लेकिन रात में उसके साथ रह रहे नेपाल के युवक ने सूचना दिया कि कुछ देर पहले उसकी मौत हो गई. सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक के चचेरे भाई राजकुमार ने बताया कि उसकी शादी कोयली खुटाहा गांव में तय हुई थी और आगामी 16 अप्रैल को शादी होनी थी. घर के लोग उसकी शादी की तैयारी में जुट गए थे. शादी को लेकर परिवारजन काफी उत्साह थे. लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था. उन्होंने आगे बताया कि मृतक की मां मीरा देवी का निधन पहले ही हो गया है. मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था. परिवार के लोग शव लाने की तैयारी कर रहे हैं. इसके लिए पंचायत के मुखिया नरोत्तम तिवारी के सहयोग से आवश्यक कागजात तैयार करवा कर उसे क्वालालंपुर भेजा जा रहा है. युवक की मौत की सूचना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन