जामुन के पेड़ से गिरकर युवक जख्मी, रेफर

Updated:
विज्ञापन
जामुन के पेड़ से गिरकर युवक जख्मी, रेफर

जामुन के पेड़ से गिरकर युवक जख्मी, रेफर

विज्ञापन

बनमा ईटहरी . थाना क्षेत्र के रसलपुर पंचायत के मुरली वार्ड संख्या 3 में जामुन तोड़ने के दौरान 31 वर्षीय युवक पेड़ से गिर गया. जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया. जिस वक्त वह गिरा, जोर से आवाज हुई. लेकिन बगीचा होने के कारण किसी को सुनाई नहीं दिया. स्थानीय ग्रामीणों ने हो- हल्ला किया. जिसके बाद घायल युवक को इलाज के लिए सोनवर्षा राज अस्पताल ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार करते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. बताते चलें कि घायल युवक की पहचान शंभु शर्मा के पुत्र मन्नू कुमार के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जामुन तोड़ने को लेकर मन्नू काफी ज्यादा पेड़ के ऊपर चढ़ गया था. कमजोर टहनियां होने के कारण संतुलन बिगड़ा और यह घटना घटित हुई है. उसके पापा को शुगर की बीमारी है और अपने पापा के लिए ही जामुन तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था. वहीं इस घटना से मन्नू की मां मुनचुन देवी का रो-रो कर बुरा हाल था. मालूम हो कि जामुन के पेड़ के समीप मन्नू बेहोश अवस्था में गिरा पाया और मुंह से खून निकल रहा था. घटनास्थल पर लोगों की भारी जुट गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन